नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रंग-बिरंगे आभूषणों से सजा 120 फीट का दशानन, रोशनी और आतिशबाजी के बीच गूंजा ‘जय श्रीराम’ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रंग-बिरंगे आभूषणों से सजा 120 फीट का दशानन, रोशनी और आतिशबाजी के बीच गूंजा ‘जय श्रीराम’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

          कोरबा में 120 फीट के दशानन का भव्य दहन

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

रात 9 बजे पहुंची भव्य राम झांकी, नन्हे कलाकार बने श्रीराम-लक्ष्मण-हनुमान और वानर सेना; लाइटिंग, आतिशबाजी और रावण दहन ने बांधा समां

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के दर्री उपनगर क्षेत्र एचटीपीएस कॉलोनी स्थित लाल मैदान में विजयादशमी का पर्व इस बार भी आस्था, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। करीब 120 फीट ऊंचे विशाल दशानन के दहन, आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने हजारों लोगों को रोमांचित कर दिया। रावण दहन के दौरान पूरा लाल मैदान ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।


करीब 30 वर्षों से चली आ रही इस विजयादशमी की परंपरा में इस बार भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कोरबा के अलावा पाली, बिलासपुर, रतनपुर, चांपा जांजगीर और आसपास के ग्रामीण अंचलों सहित दूर-दराज से हजारों लोग लाल मैदान पहुंचे। शाम होते-होते मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा क्षेत्र दशहरा उत्सव के रंग में रंग गया।


रात 9 बजे लाल मैदान पहुंची राम झांकी, नन्हे कलाकार बने आकर्षण
आयोजन के दौरान रात करीब 9 बजे भव्य राम झांकी लाल मैदान पहुंची। झांकी में क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत और वानर सेना के विभिन्न पात्रों का रूप धारण किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति और पारंपरिक वेशभूषा ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।


राम झांकी के लाल मैदान पहुंचते ही श्रद्धालुओं में उत्साह और बढ़ गया। चारों ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। बच्चों के रूप में सजे श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी लोगों के लिए खास आकर्षण बनी रही।


उद्योग मंत्री लखन देवांगन ने की प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखन देवांगन मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने प्रभु श्रीराम की जीवंत झांकी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का उल्लेख करते हुए लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।


कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक एच.के. सिंह ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और आयोजन में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं 1320 मेगावाट परियोजना के कार्यपालक निदेशक श्री पांडया ने भी जनसमूह को संबोधित किया।
          120 फीट के दशानन ने खींचा सबका ध्यान
इस वर्ष 120 फीट ऊंचे विशाल दशानन का निर्माण आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे रावण के आभूषण, उसके मुंह से निकलता धुआं और आसमान में चमकती आतिशबाजी ने पूरे आयोजन को भव्य रूप दे दिया।


रावण दहन के दौरान लाल मैदान में मौजूद हजारों लोगों की निगाहें विशाल दशानन पर टिकी रहीं। जैसे ही रावण का पुतला आग की लपटों में समाने लगा, मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और आसमान आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा उठा।


       कार्यपालक निदेशक के. सिंह ने किया रावण दहन
रावण दहन के अवसर पर कार्यपालक निदेशक एच.के. सिंह ने रावण के पुतले में रॉकेट प्रज्वलित कर दहन की प्रक्रिया शुरू की।

इसके बाद देखते ही देखते विशाल दशानन आग की लपटों में घिर गया। आतिशबाजी और रोशनी के बीच रावण दहन का नजारा देखते ही बन रहा था।


इस अवसर पर एचटीपीएस संयंत्र के अधिकारी, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ विजयादशमी पर्व का आनंद लिया और भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।


                    दूर-दराज से उमड़ा जनसैलाब


विजयादशमी आयोजन को देखने के लिए कोरबा के साथ पाली, बिलासपुर, रतनपुर, चांपा जांजगीर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। परिवारों के साथ आए बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने राम झांकी, रावण दहन और आतिशबाजी का आनंद लिया।


लगभग तीन दशक से आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम अब क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
भीड़ के बीच सहायता केंद्र ने डेढ़ वर्षीय बच्ची को माता-पिता से मिलाया
कार्यक्रम के दौरान भीड़ में डेढ़ वर्ष की एक बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ गई। सूचना मिलते ही आयोजन समिति एवं प्रशासन द्वारा बनाए गए सहायता केंद्र में बच्ची को सुरक्षित रखा गया। तत्परता से प्रयास करते हुए बच्ची के माता-पिता का पता लगाया गया और उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
इस पूरी व्यवस्था ने यह साबित किया कि हजारों की भीड़ के बीच उत्सव के साथ सुरक्षा और मानवीय संवेदनशीलता का भी पूरा ध्यान रखा गया।

पुलिस, प्रशासन और संयंत्र प्रबंधन की रही अहम भूमिका
भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति, पुलिस, प्रशासन और संयंत्र प्रबंधन की ओर से सुरक्षा, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।


कार्यक्रम में आईपीएस एवं दर्री नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा गिरजा शंकर साव, पूर्व नगर निरीक्षक एवं वर्तमान में आईजी कार्यालय में पदस्थ डीएसपी विवेक शर्मा सहित कार्यपालक निदेशक क सिंह कार्यपालक निदेशक श्री श्री पांडया, राजेश पांडेय, एम के गुप्ता, के एन बी राव, और  एचटीपीएस संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


आस्था, परंपरा और जय श्रीराम के जयघोष से यादगार बनी शाम
एचटीपीएस कॉलोनी का लाल मैदान इस विजयादशमी पर आस्था, संस्कृति और उत्साह का केंद्र बना रहा। नन्हे बच्चों की राम झांकी से लेकर 120 फीट के विशाल दशानन के दहन तक हर दृश्य लोगों के लिए यादगार रहा।
रात में राम झांकी के पहुंचने के बाद बच्चों द्वारा श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत और वानर सेना के रूप में दी गई प्रस्तुति ने माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया। इसके बाद भव्य आतिशबाजी और रावण दहन के साथ पूरा लाल मैदान ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।


करीब 30 वर्षों की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी आयोजन समिति, संयंत्र प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन के सहयोग से विजयादशमी पर्व भव्य एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                    7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now