नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंदिरों में पहुंचीं पालिका अध्यक्ष, मां से मांगी खुशहाली! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मंदिरों में पहुंचीं पालिका अध्यक्ष, मां से मांगी खुशहाली!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

सोनी विकास झा ने विभिन्न दुर्गा पंडालों और मंदिरों में की पूजा-अर्चना, नेहरू नगर स्टेडियम में गरबा महोत्सव में हुईं शामिल; पूजा समितियों ने अतिथियों का किया स्वागत।

कोरबा ACGN:- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के दुर्गा पंडालों और मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की आस्था और नवरात्रि के उत्साह के बीच उनका यह दौरा भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा रहा।


पालिका अध्यक्ष ने अपने दौरे की शुरुआत वार्ड क्रमांक 1 पुरेना से की, जहां उन्होंने मां नवदुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 19 कुचेना में स्थापित मां नवदुर्गा की पूजा-अर्चना की। फिर वार्ड क्रमांक 20 नेहरू नगर स्थित स्टेडियम के समीप प्रसिद्ध मां कुष्मांडा दाई मंदिर पहुंचकर माथा टेका और क्षेत्र की सुख-शांति एवं विकास की कामना की।

इसी दौरान वे नेहरू नगर स्टेडियम में आयोजित गरबा महोत्सव में भी शामिल हुईं। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा में मां नवदुर्गा के दर्शन किए तथा वार्ड क्रमांक 16 घुड़देवा बस्ती स्थित मां मरकी माता चौरा में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।


इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि शारदीय नवरात्रि आस्था, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। मां दुर्गा की आराधना से शक्ति, साहस और सकारात्मकता की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता के साथ बांकीमोंगरा निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।


कार्यक्रम में उपस्थित भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने भी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पूजा, गरबा और अन्य सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।


इस धार्मिक दौरे के दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, मंडल मंत्री गौरी केंवट, युवा मोर्चा से प्रकाश झा एवं अनुराग झा तथा मीडिया प्रभारी विकास सोनी उपस्थित रहे। विभिन्न वार्डों में पार्षद इन्द्रदीप कंवर, लक्ष्मण सिंह कंवर, नवीन (निक्कू) कुकरेजा, श्रीमती आशा साहू, बालकी कुजूर, राहुल केंवट, श्रीमती रूबी पवन गुप्ता और ओमप्रकाश केंवट सहित पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, गमछा और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।


नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना और गरबा महोत्सव में सहभागिता के माध्यम से धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सद्भाव का संदेश देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने भी मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now