नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जीवित महिला को मृत बताकर राशन कार्ड निरस्त! मोहम्मद अकबर ने उठाए सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जीवित महिला को मृत बताकर राशन कार्ड निरस्त! मोहम्मद अकबर ने उठाए सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

रायपुर, ACGN:- वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने रायपुर के सुभाष नगर निवासी साकरा बानो का मामला उठाते हुए आरोप लगाया है कि जीवित होने के बावजूद उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया और उनका अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया।


मोहम्मद अकबर ने दस्तावेजी एवं वीडियो साक्ष्यों का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और साकरा बानो का राशन कार्ड तत्काल बहाल करने की मांग की है।
उन्होंने PDS के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में करीब 83.33 लाख राशन कार्ड प्रचलित हैं। साथ ही दावा किया कि वर्ष 2024 में 57,371 और वर्ष 2025 में 60,496 राशन कार्ड निरस्त किए गए, यानी दो वर्षों में कुल 1,17,867 कार्ड निरस्त हुए।


अकबर ने सवाल उठाया कि राशन कार्ड निरस्त करने से पहले क्या सभी मामलों का उचित सत्यापन किया गया और पात्र परिवारों को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया? उन्होंने सभी निरस्त राशन कार्डों की पारदर्शी समीक्षा की मांग की, ताकि किसी पात्र परिवार को रिकॉर्ड की गलती के कारण खाद्य सुरक्षा से वंचित न होना पड़े।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ स्पष्ट करता है कि साकरा बानो के मामले से जुड़े आरोप मोहम्मद अकबर द्वारा प्रस्तुत जानकारी एवं साक्ष्यों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now