नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूल से कंप्यूटर, प्रिंटर और सामुदायिक भवन का दरवाजा चोरी! कुसमुण्डा पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्कूल से कंप्यूटर, प्रिंटर और सामुदायिक भवन का दरवाजा चोरी! कुसमुण्डा पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, करीब ₹55 हजार का सामान बरामद; कुसमुण्डा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई।

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के कुसमुण्डा थाना क्षेत्र में चोरी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, दोनों मामलों में चोरी गए करीब ₹55,000 मूल्य के सामान की बरामदगी की गई है। चोरी की एक वारदात स्कूल में हुई थी, जबकि दूसरी में सामुदायिक भवन का लोहे की ग्रिल वाला दरवाजा चोरी हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, पहले मामले में अपराध क्रमांक 186/2026 के तहत स्कूल से कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, दो यूपीएस, साउंड बॉक्स और इंडक्शन चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। वहीं, दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 194/2026 के तहत सामुदायिक भवन से लोहे की ग्रिल वाला दरवाजा चोरी होने की घटना सामने आई थी।
इन मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम दास महंत (23 वर्ष), निवासी बिरदा स्कूलपारा; सुनील यादव (26 वर्ष) और प्रदीप कुमार कंदर (26 वर्ष), निवासी बरभांठा सरईश्रृंगार; अनिल कुमार ओगरे (27 वर्ष), निवासी बिरदा स्कूलपारा तथा आशीष सोनी (33 वर्ष), निवासी बिरदा के रूप में हुई है। सभी आरोपी कुसमुण्डा थाना क्षेत्र, जिला कोरबा के निवासी बताए गए हैं।
कुसमुण्डा पुलिस की इस कार्रवाई में चोरी के दोनों मामलों से संबंधित करीब ₹55,000 मूल्य का सामान बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से स्कूल और सामुदायिक भवन जैसी सार्वजनिक उपयोग की जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज! 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now