नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हत्या के प्रयास से लूटपाट तक, कोरबा में 4 आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी शामिल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हत्या के प्रयास से लूटपाट तक, कोरबा में 4 आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कोतवाली पुलिस की अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, फरार आरोपियों की धरपकड़ के साथ नाबालिग को भी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कोरबा ACGN:- जिले में अपराधों पर नियंत्रण और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोरबा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास, नाबालिग से छेड़छाड़ और चाकू दिखाकर लूटपाट के अलग-अलग मामलों में कुल चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें दो वयस्क आरोपी और दो अपचारी बालक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, संबंधित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है।
पहले मामले में 4 मार्च 2026 को मोतीसागर निवासी प्रवीण बरठ पर चाकू और ऑपरेशन ब्लेड से हमला कर हत्या का प्रयास किए जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 226/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पूर्व में आरोपी नानू यादव, चिंटू उर्फ सुनील और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने फरार नाबालिग बालक को भी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरुद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
दूसरे मामले में इमलीडुग्गू निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 796/2026 के तहत बीएनएस की धारा 74, 296, 351(3), 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी देव कुमार कुर्रे, उम्र 28 वर्ष, निवासी विकास नगर इमलीडुग्गू, को 14 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
तीसरे मामले में तेजकुमार नागवंशी ने शिकायत की थी कि बस स्टैंड जाते समय चाकू दिखाकर उनका मोबाइल और करीब 20 हजार रुपये लूट लिए गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 842/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(6), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर एक नाबालिग बालक को निरुद्ध किया गया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल हथियार और लूट की रकम जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 पर दें। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बनी अपने क्षेत्र की आवाज 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं। बनी नहीं बनिये है अपने क्षेत्र की आवाज लिखो

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now