शराब भट्ठी की भीड़ में ₹20 हजार पार! दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय दुर्ग
सिविक सेंटर की शराब भट्ठी में जेब से नगदी और दस्तावेज चोरी करने का मामला, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ा; ₹51,400 की संपत्ति बरामद।
दुर्ग ACGN:- भीड़भाड़ वाली जगह पर जरा सी लापरवाही जेब पर भारी पड़ सकती है। भिलाई के सिविक सेंटर स्थित शराब भट्ठी में एक व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज चोरी होने के मामले में भिलाई नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चोरी की रकम में से बचे एक हजार रुपये, प्रार्थी का आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी सिविक सेंटर, सेक्टर-06 स्थित शराब भट्ठी में शराब लेने गया था। वापस निकलते समय भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी जेब से 20 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड और पैन कार्ड चोरी कर लिए। शिकायत पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 587/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर संदेहियों की पहचान की। इसके बाद एस. मार्टिन, उम्र 22 वर्ष, और ए. विकास, उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी खुर्सीपार, जिला दुर्ग, को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से शेष एक हजार रुपये, प्रार्थी के मूल आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए गए।
इसके अलावा एस. मार्टिन के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पुरानी, बिना नंबर की टीवीएस स्कूटी और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 51,400 रुपये बताई है। दोनों आरोपियों को 14 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस मामले में तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है और विवेचना जारी है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर नगदी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की घटना की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज! 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































