नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांजे की खेप लेकर ग्राहक तलाश रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गांजे की खेप लेकर ग्राहक तलाश रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

भाठागांव बस स्टैंड के पास कार्रवाई, 1.03 लाख रुपये का गांजा जब्त; ओडिशा के बलांगीर से लाने की बात, सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी।

रायपुर ACGN:- राजधानी में सूखे नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 13 अक्टूबर को टिकरापारा पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड स्थित सुलभ के पास एक युवक को 2.067 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत पुलिस ने 1 लाख 3 हजार 350 रुपये बताई है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड भाठागांव स्थित सुलभ के पास एक व्यक्ति नीले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली। उसके बैग से खाकी रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटा 2.067 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी की पहचान अरशद खान (25 वर्ष), पिता अय्युब खान, निवासी चिश्तिया नगर, चर्च के पीछे, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 963/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाना बताया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गांजा कहां से खरीदा गया था और इसके अवैध कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में टिकरापारा पुलिस टीम की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बलांगीर से रायपुर तक गांजे की खेप पहुंचने का मामला अब जांच के दायरे में है। पुलिस की आगे की जांच से ही पता चलेगा कि आरोपी के पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now