नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानक निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर, संतोषी गुप्ता ने मारी बाजी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मानक निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर, संतोषी गुप्ता ने मारी बाजी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धरमजयगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी धरमजयगढ़

पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़ में भारतीय मानक ब्यूरो के मार्गदर्शन में आयोजन, सोनम पटेल द्वितीय और माही देवनाथ तृतीय स्थान पर रहीं

धरमजयगढ़ ACGN:- पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़ में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के मार्गदर्शन में मानक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी लेखन प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में संतोषी गुप्ता ने प्रथम, सोनम पटेल ने द्वितीय और माही देवनाथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कनक सरकार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री एच. यू. खान के मार्गदर्शन एवं सहयोग से हुआ। इसमें BIS स्टैंडर्ड्स क्लब के मेंटर डॉ. रवि कुमार यादव के साथ व्याख्याता श्री राकेश पटेल, सुश्री अलीशा एक्का, सुश्री अनामिका लहरे, श्री आर. पी. नायक और श्री जितेंद्र प्रधान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए BIS रायपुर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर मिला।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now