नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑटो चालकों का QR कोड रजिस्ट्रेशन तेज, पुलिस की अपील – दो दिन में पूरा करें प्रक्रिया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑटो चालकों का QR कोड रजिस्ट्रेशन तेज, पुलिस की अपील – दो दिन में पूरा करें प्रक्रिया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


चौक-चौराहों पर चल रहा पंजीयन अभियान, तकनीकी परेशानी होने पर ऑटो चालकों की मदद करें नागरिक


बिलासपुर ACGN:- जिले में संचालित ऑटो और टैक्सी चालकों को यूनिक आईडी एवं क्यूआर कोड उपलब्ध कराने के लिए पंजीयन अभियान तेज कर दिया गया है। यातायात बिलासपुर पुलिस के साथ नागरिक संगठन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, ऑटो डीलर एजेंसियां, मोटर एजेंसियां और अन्य सहयोगी संस्थाएं चौक-चौराहों पर क्यूआर कोड स्कैनिंग के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने में जुटी हैं।
पुलिस की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऑटो चालकों का पंजीयन जल्द पूरा कराने में सहयोग करें। बताया गया है कि कई ऑटो चालक मोबाइल और ऑनलाइन प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं से पूरी तरह परिचित नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी जानकारी दर्ज करने में परेशानी होती है। ऐसे में जागरूक नागरिक उनकी मदद कर सकते हैं।
अभियान का लक्ष्य जिले में संचालित सभी ऑटो का रजिस्ट्रेशन दो दिनों के भीतर पूरा करना है। इसके लिए नागरिक संगठनों से क्यूआर कोड अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में साझा करने का अनुरोध किया गया है, ताकि जिले के सभी क्षेत्रों में पंजीयन कार्य तेजी से पूरा हो सके।
पुलिस की इस पहल में नागरिकों की भागीदारी अहम मानी जा रही है। ऑटो चालकों को समय पर पंजीयन कराने और तकनीकी जानकारी रखने वाले लोगों को जरूरतमंद चालकों की सहायता करने की अपील की गई है, जिससे निर्धारित समय में अधिक से अधिक पंजीयन पूरा किया जा सके।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now