रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी-20 मैचों की तैयारी तेज, कलेक्टर ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़।
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
16, 18 और 20 अक्टूबर को नवा रायपुर में होंगे मुकाबले, पार्किंग से लेकर मेडिकल और अग्नि सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश
रायपुर ACGN:- नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को होने वाले भारत बनाम जिम्बाब्वे टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण आयोजन है। इसे व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और सामानों की ओवररेटिंग रोकने के निर्देश भी दिए।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर
कलेक्टर ने पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के लिए भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि मैच के दौरान दर्शकों की आवाजाही सुविधाजनक और व्यवस्थित होनी चाहिए। इसके लिए प्रवेश और निकासी की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर पहले से तैयारी की जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
आग और आपदा से निपटने की तैयारी पहले से रखें
कलेक्टर ने आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से कार्ययोजना तैयार रखने पर जोर दिया। उन्होंने अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जिला सेनानी के साथ समन्वय कर उपकरणों का पूर्व परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही स्टेडियम में मेडिकल सुविधा की समुचित व्यवस्था रखने को कहा गया, ताकि जरूरत पड़ने पर दर्शकों और अन्य लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

टिकटों की बिक्री केवल ऑनलाइन
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि इस बार मैचों के टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से बेचे जा रहे हैं। प्रशासन ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और दर्शकों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती आकांक्षा खलखो, रायपुर ग्रामीण एएसपी श्री अभिषेक झा, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे तथा छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ और बीसीसीआई के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































