नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 127 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 64 लाख का माल जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

127 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 64 लाख का माल जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

गंज और आमानाका क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्करों के साथ विधि के साथ संघर्षरत एक बालक भी पकड़ा गया

रायपुर ACGN:- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गंज और आमानाका थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग मामलों में कुल 1 क्विंटल 27 किलो 349 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। जब्त गांजे और अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है।
पहली कार्रवाई 7 अक्टूबर को गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह चौक स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास हुई। पुलिस ने एक ऑटो को रोककर तलाशी ली, जिसमें तीन लोगों के ट्रॉली बैग से 82.51 किलो गांजा बरामद हुआ। मामले में मुकुन्द शर्मा, गोपाल वर्मा उर्फ गोपी और संतोष साहू को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन सहित करीब 41.25 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।
दूसरी कार्रवाई 8 अक्टूबर को आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर मोड़ के पास हुई। पुलिस ने गांजा लेकर कथित रूप से ग्राहक की तलाश कर रहे कान्हू डकुआ, सुमित भट्टाचार्य और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा। इनके कब्जे से 44.799 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 22.39 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार गंज मामले में गिरफ्तार आरोपियों में मुकुन्द शर्मा राजस्थान मूल का होकर वर्तमान में जगदलपुर में रह रहा था, जबकि गोपाल वर्मा भी राजस्थान का निवासी है और वर्तमान में जगदलपुर में रह रहा था। संतोष साहू बलौदाबाजार का निवासी है। आमानाका मामले में गिरफ्तार कान्हू डकुआ ओडिशा और सुमित भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल का निवासी है।
दोनों मामलों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से गांजे के आगे और पीछे के संपर्कों के संबंध में पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने की कार्रवाई की जा सके।
पुलिस के अनुसार रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अब तक एनडीपीएस अधिनियम के 85 मामलों में 190 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 6 करोड़ 31 लाख 2 हजार 810 रुपये कीमत का गांजा, नशीली दवाएं, एमडीएमए, कोकीन, अफीम, हेरोइन सहित अन्य सामग्री जब्त की है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अपराध एवं साइबर स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त मध्य तारकेश्वर पटेल और पुलिस उपायुक्त पश्चिम रॉबिनसन गुरिया की निगरानी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट, गंज और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने की।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now