बाढ़ में 255 लोगों की जान बचाने वाले SDRF के 23 जवान सम्मानित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय दुर्ग
25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश के बीच शिवनाथ-खारून नदी और नालों में चला बचाव अभियान, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित निकाला
दुर्ग ACGN:- सितंबर के अंतिम सप्ताह में हुई भारी बारिश के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति में जोखिम उठाकर नागरिकों की जान बचाने वाले एसडीआरएफ जवानों को दुर्ग पुलिस ने सम्मानित किया। 25, 26 और 27 सितंबर 2026 को शिवनाथ और खारून नदियों सहित करीब 30 स्थानीय नालों में जलस्तर बढ़ने के बाद दुर्ग और आसपास के प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
इन तीन दिनों के अभियान में एसडीआरएफ जवानों ने जोखिमपूर्ण परिस्थितियों के बीच कुल 255 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। बचाए गए लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों तक पहुंचाया गया।

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया था। स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ टीम ने जलमग्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित निकालने का काम किया। थाना कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम पाहंदा, परसदा और जगदीशबाड़ी, थाना अमलेश्वर क्षेत्र के ग्रीनहंट कॉलोनी और ग्राम खुरमुड़ा, थाना बोरी क्षेत्र के ग्राम दनिया तथा थाना पुलगांव क्षेत्र के ग्राम डांडेसरा में भी बचाव अभियान चलाया गया। इसके अलावा जिला बेमेतरा के बेरला और ग्राम अमलीडीहा क्षेत्र में भी राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

मुश्किल हालात में जवानों ने संभाला मोर्चा
बारिश और जलभराव के बीच प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचना आसान नहीं था। इसके बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने परिस्थितियों की परवाह किए बिना प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। आवश्यकता के अनुसार नागरिकों को राहत शिविरों तक भी भेजा गया।
इस बचाव अभियान में खास तौर पर ऐसे परिवारों को राहत मिली, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे पानी के बीच फंसे हुए थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

23 जवानों को मिला प्रशस्ति पत्र
आपदा के दौरान तत्परता और जिम्मेदारी के साथ बचाव कार्य करने वाले एसडीआरएफ के 23 जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
थाना पुलगांव के शिवनाथ नदी क्षेत्र में हवलदार 108 ईश्वर खरे, आरक्षक 259 राजेश नेताम, आरक्षक 305 रमेश कुमार, आरक्षक 63 गोपी पाटिल, सैनिक 261 राजू लाल, आरक्षक 45 राजेश यादव, आरक्षक 314 भानुप्रताप, आरक्षक 64 सूरज भांडेकर, सैनिक 396 डिल्हार देशमुख, आरक्षक 184 राजू महानंद, आरक्षक 191 चंद्रप्रकाश, आरक्षक 167 कुंजेश देशमुख, आरक्षक 182 राजेश साहू, आरक्षक 290 विनय यादव, सैनिक 182 महेश गंधर्व, सैनिक 159 भुनेश्वर और सैनिक 255 भीषम साहू को सम्मानित किया गया।

थाना कुम्हारी के खारून नदी क्षेत्र में आरक्षक 86 हेमराज मेरावी और आरक्षक 64 दिलीप कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
थाना भिलाई नगर क्षेत्र के जयंती स्टेडियम, रूआबांधा में आरक्षक 11 दिनेश चंद्राकर और सैनिक 93 धर्मेन्द्र साहू तथा थाना नेवई क्षेत्र के मड़ौदा डेम में आरक्षक 228 योगेश्वर साहू और सैनिक 189 रमेश कुमार को सम्मानित किया गया

दुर्ग पुलिस ने लोगों से की सावधानी की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अतिवृष्टि, बाढ़ या जलभराव की स्थिति में नदी, नाले और अन्य जलस्रोतों के पास जाने से बचें। प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। किसी आपदा की स्थिति में तत्काल पुलिस या संबंधित राहत एवं बचाव दल को सूचना दें।
दुर्ग पुलिस ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा और आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार तत्पर हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































