नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पितरों की स्मृति में रोपे 20 बरगद-पीपल, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पितरों की स्मृति में रोपे 20 बरगद-पीपल, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

होल्हाबाग नवयुवा समिति बांकी की पहल, पौधों को ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित करने का लिया संकल्प

मुंगेली ACGN:- पितरों की पुण्य स्मृति को चिरस्थायी बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से होल्हाबाग नवयुवा समिति, बांकी द्वारा 20 बरगद और पीपल के पौधों का रोपण किया गया। समिति ने रोपित सभी पौधों को ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया, ताकि पौधे संरक्षित रह सकें और आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष का रूप ले सकें।


इस अवसर पर समिति के संस्थापक रामपाल सिंह ने कहा कि वृक्ष लगाना अपने आप में पुण्य कार्य है, लेकिन जब बरगद और पीपल जैसे जीवनदायी वृक्ष पितरों के निमित्त लगाए जाते हैं, तो यह श्रद्धा, संस्कार और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का सुंदर संगम बन जाता है।
संयोजक नागेश साहू ने कहा कि पितरों की स्मृति में लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए छाया, प्राणवायु और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि समिति की पहल केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी प्राथमिकता के साथ की जाएगी।


समिति के अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने कहा कि पितरों की स्मृति में पौधारोपण हमारी परंपरा और पर्यावरण संरक्षण दोनों को साथ लेकर चलने वाली सार्थक पहल है। आज लगाए गए ये पौधे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, छाया और हरियाली देने के साथ पितरों की स्मृति को भी लंबे समय तक जीवंत रखेंगे।
पौधारोपण कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक रामपाल सिंह, संयोजक नागेश साहू, अध्यक्ष पवन निर्मलकर, उपाध्यक्ष मयंक कैवर्त, पिंटू पूरी, योगेंद्र गोस्वामी, पर्यावरण प्रभारी रिंकू यादव, अमित गिरी, योगेंद्र साहू, रंजीत गोस्वामी, मोनू साहू, पिंटू यादव, भूपेंद्र निर्मलकर, यशवंत साहू, युवराज सिंह, लोकेश साहू, भावेश गोस्वामी, गुडू निर्मलकर सहित होल्हाबाग नवयुवा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now