नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुजरात से निकली सेवा संकल्प बाइक रैली का उदयपुर में स्वागत, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया अभिनंदन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गुजरात से निकली सेवा संकल्प बाइक रैली का उदयपुर में स्वागत, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया अभिनंदन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू, सरगुजा

सेवा और संस्कार का संदेश लेकर पहुंचे बाइक राइडर्स, रामगढ़ के श्रीराम मंदिर में किया दर्शन-पूजन

रामगढ़ ACGN:- सेवा, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण का संदेश लेकर गुजरात से निकली बाइक रैली के उदयपुर पहुंचने पर छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बाइक राइडर टीम का स्वागत और आत्मीय अभिनंदन किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस बाइक रैली के माध्यम से सेवा भावना, सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि गुजरात से सेवा और संकल्प का संदेश लेकर निकली बाइक रैली के प्रतिभागियों का उदयपुर में स्वागत करना सुखद अवसर है। उन्होंने कहा कि यह बाइक रैली केवल एक यात्रा नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार, एकता और सामाजिक दायित्व के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। युवाओं की ऊर्जा जब सेवा और समाजहित के संकल्प से जुड़ती है तो वह सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


मंत्री ने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति का मूल संस्कार है। हमारी संस्कृति समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने की प्रेरणा देती है। सेवा का संकल्प, संस्कारों का सम्मान और समाज के प्रति समर्पण हमारी पहचान और शक्ति है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है।
बाइक रैली के स्वागत के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल बाइक राइडर टीम के सदस्यों के साथ रामगढ़ स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। यहां मंत्री और बाइक राइडर्स ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान सेवा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का संगम देखने को मिला।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सेवा का संदेश लेकर निकले बाइक राइडर्स का रामगढ़ की ऐतिहासिक और धार्मिक धरती से जुड़ना इस यात्रा को और सार्थक बनाता है।


उन्होंने रामगढ़ को ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा कि हमारी धरोहरें केवल अतीत की स्मृतियां नहीं हैं, बल्कि नई पीढ़ी को इतिहास, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने वाली अमूल्य विरासत हैं। इन धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के साथ इनके महत्व को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है।


मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज में सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। सेवा केवल किसी विशेष अवसर तक सीमित न रहे, बल्कि जीवन और आचरण का स्थायी हिस्सा बने, यही इस अभियान का मूल संदेश है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now