गांधी जयंती पर राज्यपाल ने उठाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि, लोक भवन परिसर में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा
रायपुर ACGN:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रायपुर स्थित लोक भवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गांधी जयंती के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता की। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर कचरा एकत्रित किया और उसके उचित निपटान की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी परिसर के अलग-अलग स्थानों पर साफ-सफाई की।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ और सुंदर परिसर के साथ स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































