साइबर ठगों का नया जाल! फोटो-वीडियो से लेकर OTP तक, पुलिस ने स्कूल-कॉलेज में खोला राज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
साइबर जागृति अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचने के बताए तरीके
दुर्ग ACGN:- साइबर अपराधों से बचाव को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत दुर्ग जिले में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

भिलाई नगर, पुलगांव, वैशाली नगर, मोहन नगर, भिलाई भट्टी और नेवई थाना क्षेत्रों के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए।

जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने झांसे में लेकर बैंक खाते और डिजिटल भुगतान से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।

इसके बाद ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, पासवर्ड और अन्य बैंकिंग जानकारी का इस्तेमाल कर आर्थिक ठगी की जा सकती है।

पुलिस ने विद्यार्थियों और नागरिकों को साफ तौर पर समझाइश दी कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। फोन पर बैंक अधिकारी, कंपनी प्रतिनिधि या किसी अन्य संस्था का कर्मचारी बनकर जानकारी मांगने वाले व्यक्ति पर तुरंत भरोसा नहीं करने की भी सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अनजान कॉल और संदिग्ध लिंक को लेकर भी सावधानी बरतने कहा गया। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग फोन कॉल, संदेश, अनजान लिंक और दूसरे डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित कर सकते हैं।

ऐसे किसी लिंक पर क्लिक करने या उसके जरिए मांगी गई व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी भरने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच करना जरूरी है।


दुर्ग पुलिस ने खास तौर पर युवाओं से अपील की कि अनजान लोगों के साथ अपना फोटो, वीडियो, किसी प्रकार की आईडी या पहचान पत्र साझा न करें। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय भी सावधानी बरतने की समझाइश दी गई।


पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी की घटना हो जाने के बाद समय गंवाना नुकसान बढ़ा सकता है। ऐसी स्थिति में पीड़ित को तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि घटना की जानकारी समय पर संबंधित एजेंसियों तक पहुंच सके।

दुर्ग पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों से बचाव में जागरूकता सबसे अहम है। इसलिए स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और आम नागरिकों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस ने नागरिकों से अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने तथा अपनी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































