खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 54 प्रकरण दर्ज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
सीतामढ़ी से 11 और राताखार से 3 वाहन जब्त, सितंबर में 8.63 लाख रुपये की वसूली
कोरबा ACGN:- जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सितंबर माह में अवैध खनिज गतिविधियों से जुड़े कुल 54 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए विभाग ने कुल 8 लाख 63 हजार 146 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई है।
खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी और जांच की। विभाग के अनुसार रेत, मिट्टी और चूना पत्थर के अवैध परिवहन से जुड़े 50 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें से 27 प्रकरणों का निराकरण कर 7 लाख 28 हजार 390 रुपये की राशि वसूल की जा चुकी है। शेष प्रकरणों में कार्रवाई प्रक्रियाधीन बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान सीतामढ़ी क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन से जुड़े 11 वाहन जब्त किए गए। वहीं राताखार में रेत के अवैध परिवहन के मामले में 3 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इन मामलों में विभाग द्वारा नियमानुसार प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
इसके अलावा मिट्टी और रेत के अवैध उत्खनन के मामलों में 4 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 1 लाख 34 हजार 756 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई। इस तरह सितंबर माह में अवैध उत्खनन और परिवहन से जुड़े कुल 54 प्रकरणों में 8 लाख 63 हजार 146 रुपये की वसूली की गई है।
खनिज विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना तथा अवैध गतिविधियों से होने वाली शासकीय राजस्व की संभावित हानि को रोकना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम तथा अन्य लागू वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































