नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, 15 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे काम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, 15 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे काम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

जनदर्शन से लेकर निर्माण कार्यों तक कलेक्टर ने ली समीक्षा, सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

कोरबा ACGN:- लंबित शिकायतों और अधूरे सरकारी कामों को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को समय पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीएमओ-पीजी पोर्टल और कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा हो और आवेदकों को की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को शिविरों में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने और पहले से पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ और स्वीकृत सामग्री समय पर मिल सके। शिविरों के माध्यम से पीएमओ-पीजी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निराकरण पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। आधार संबंधी सेवाओं के लिए ऑपरेटर और अलग काउंटर की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने 2 से 8 अक्टूबर तक प्रस्तावित स्वच्छता गतिविधियों के तहत नदी-घाटों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान और अन्य कार्यक्रमों की तैयारी करने को कहा। वहीं 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा और रैली की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदनों को लेकर भी कलेक्टर ने तेजी से कार्रवाई करने को कहा। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा के दौरान कृषि विभाग को कमजोर प्रगति वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के काम में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। ड्रोन दीदी प्रशिक्षण और एफपीओ की बैठक आयोजित करने तथा उद्यान विभाग को ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने को कहा गया।
सहकारिता विभाग और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य विभाग से प्राप्त किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदनों का परीक्षण कर पात्र मामलों में स्वीकृति की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आदिवासी विकास विभाग को छात्रवृत्ति पोर्टल पर स्कूल और कॉलेज के सभी पात्र विद्यार्थियों की प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न हों।
बिजली से जुड़ी शिकायतों को लेकर भी कलेक्टर ने विद्युत विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। खासकर खराब ट्रांसफार्मर बदलने के मामलों को प्राथमिकता देने और शासकीय कार्यक्रमों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।
निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने गुणवत्ता और दस्तावेजों को लेकर भी सख्ती दिखाई। उन्होंने एजेंसियों को स्वीकृत परियोजनाओं, विशेषकर महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों में भूमि अभिलेखों की पहले जांच करने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य स्वीकृत तकनीकी प्राक्कलन और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए। मानकों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर उसे तुड़वाने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
तीन वर्षों से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी कर उन्हें जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। पूर्व में स्वीकृत लेकिन निरस्त डीएमएफ कार्यों की राशि वापस कराने तथा विभागों को दी गई डीएमएफ राशि के लिए अलग खाता और कैश बुक संधारित करने को कहा गया। पूर्ण कार्यों की गुणवत्तापूर्ण तस्वीरों सहित जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
सांसद, विधायक और प्रभारी मंत्री मद से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा में भी पुराने लंबित कार्यों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने को कहा। प्रगतिरत कार्यों को 15 अक्टूबर तक पूरा कर उपयोगिता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वसूली प्रक्रिया वाले मामलों को छोड़कर अन्य पूर्ण कार्यों के उपयोगिता प्रमाणपत्र भी निर्धारित समय सीमा में जमा कराने को कहा गया।
कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को धान चबूतरे के कार्य इसी माह पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि आगामी धान खरीदी सीजन में किसानों को धान रखने में परेशानी न हो।
बैठक में वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, ओएसडी तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर विशाल जायसवाल, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल और ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now