नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एक पोर्टल पर दिखेगी विकास की पूरी तस्वीर, पीएम गतिशक्ति से जुड़ेगी परियोजनाओं की योजना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एक पोर्टल पर दिखेगी विकास की पूरी तस्वीर, पीएम गतिशक्ति से जुड़ेगी परियोजनाओं की योजना

<p>कोरबा, छत्तीसगढ़ By ACGN – 7647981711, 9303948009 जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को लॉगिन, परियोजना…</p>
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को लॉगिन, परियोजना प्रविष्टि और GIS आधारित योजना निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

कोरबा ACGN:- जिले में सड़क, भवन और दूसरी अधोसंरचना परियोजनाओं की योजना अब पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के जीआईएस आधारित पोर्टल की जानकारी के साथ बेहतर समन्वय से तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पोर्टल के उपयोग, पंजीयन, लॉगिन और परियोजनाओं की प्रविष्टि की प्रक्रिया समझाई गई।


रायपुर से पहुंचे उद्योग विभाग के अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि सड़क, भवन या अन्य अधोसंरचना कार्यों की योजना बनाते समय संबंधित विभागों को पोर्टल पर पहले से उपलब्ध जानकारी देखनी चाहिए। विभागों के बीच जानकारी साझा होने से यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि प्रस्तावित परियोजनाएं कहीं एक-दूसरे के काम से टकरा तो नहीं रही हैं।
मसलन, किसी क्षेत्र में सड़क निर्माण की योजना बन रही हो और उसी स्थान पर किसी दूसरे विभाग की पाइपलाइन, भवन या अन्य अधोसंरचना परियोजना प्रस्तावित हो, तो पहले से जानकारी उपलब्ध होने पर दोनों कार्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सकता है। इससे परियोजनाओं में संभावित देरी और अतिरिक्त लागत को कम करने में मदद मिलने की बात कार्यशाला में बताई गई।


अधिकारियों ने विभागों को अपनी परियोजनाओं और आवश्यक जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने तथा समय-समय पर उसे अपडेट करते रहने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान पीएम गतिशक्ति पोर्टल के साथ छत्तीसगढ़ शासन के सीजी जियो पोर्टल की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यशाला में अधिकारियों को अधोसंरचना परियोजनाओं की योजना बनाते समय पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां करने के साथ वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति से जुड़ी निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों को पंजीयन की प्रक्रिया भी समझाई गई। आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पोर्टल के उपयोग से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त करने की व्यवस्था के बारे में भी बताया गया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग की परियोजनाओं की प्रविष्टि पोर्टल पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों के बीच समय पर जानकारी साझा होने से विकास कार्यों की योजना बनाने और उन्हें जमीन पर उतारने में बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकता है।


कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। पीएम गतिशक्ति पोर्टल के माध्यम से विभागीय परियोजनाओं की जानकारी को एक साझा जीआईएस आधारित व्यवस्था से जोड़ने का उद्देश्य विकास कार्यों की योजना और क्रियान्वयन में समन्वय को बेहतर करना है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now