एक स्वर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’! दर्री के स.शि.मंदिर विद्यालय में दिखा राष्ट्रभक्ति का रंग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
विद्यार्थियों, आचार्य-परिवार और जनसमुदाय ने किया सामूहिक गायन, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और संस्कारयुक्त शिक्षा का दिया संदेश
कोरबा ACGN:- सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री, कोरबा में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, रायपुर के तत्वावधान में सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन कार्यक्रम हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना के बीच आयोजित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों, आचार्य-परिवार और उपस्थित जनसमुदाय ने एक साथ राष्ट्रगीत का गायन कर परिसर को ‘वंदे मातरम्’ के स्वरों से गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अशोक शाक्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हसदेव शिक्षण समिति के पूर्व व्यवस्थापक एवं सी.एस.ई.बी. कॉलोनी, दर्री के पूर्व पार्षद डॉ. रमेश चन्द्र पांडेय ने की। मुख्य वक्ता के रूप में वनांचल शिक्षा न्यास के प्रांत प्रमुख श्री नरेश जायसवाल मौजूद रहे।

मां सरस्वती के पूजन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य-परिवार और जनसमुदाय ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। एक साथ उठते राष्ट्रगीत के स्वरों से विद्यालय परिसर में देशप्रेम और एकजुटता का वातावरण दिखाई दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शाक्य ने राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों और युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दायित्वों को समझने और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. रमेश चन्द्र पांडेय ने राष्ट्रभक्ति और संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा के साथ संस्कारों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
मुख्य वक्ता श्री नरेश जायसवाल ने ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने, देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।


सामूहिक गायन बना कार्यक्रम का आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमुदाय में विशेष उत्साह नजर आया। सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। एक साथ राष्ट्रगीत गाते विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को भावनात्मक और देशभक्ति से जुड़ा स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, मुख्य वक्ता सहित सभी अतिथियों और उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति की भावना और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ हुआ।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































