‘मन की बात’ में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, राष्ट्रीय मंच पर गूंजा ‘हर घर मुनगा’
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’, बोले – छत्तीसगढ़ की पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच मिलना गौरव का विषय
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने 27 सितंबर 2026 को नया रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का श्रवण किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी, पोषण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को पौष्टिक मुनगा यानी मोरिंगा को अपने खान-पान में शामिल करने के लिए प्रेरित किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ जैसे राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ पहल का उल्लेख किया जाना प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुसार इससे छत्तीसगढ़ में स्थानीय संसाधनों के माध्यम से पोषण को बढ़ावा देने और जनभागीदारी से चल रहे प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिली है।
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे जनहितकारी और प्रेरणादायी प्रयासों को सामने लाने का माध्यम बना है। ऐसे प्रयासों की चर्चा से अन्य लोगों को भी सकारात्मक पहलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुनगा एक स्थानीय खाद्य संसाधन है, जिसे पोषण के दृष्टिकोण से उपयोगी माना जाता है। ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान के जरिए लोगों को इसे अपने दैनिक खान-पान का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस पहल का उल्लेख होने से प्रदेश में पोषण के प्रति जनजागरूकता और जनभागीदारी को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ स्थानीय संसाधनों तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी सकारात्मक पहलों से भी बन रही है। ‘मन की बात’ में ऐसी जमीनी पहलों की चर्चा उन्हें देश के व्यापक मंच से जोड़ने का अवसर देती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आने वाली प्रेरणादायी कहानियां यह संदेश देती हैं कि जनभागीदारी से किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी व्यापक सामाजिक बदलाव का माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने आसपास चल रही सकारात्मक और जनहितकारी पहलों से जुड़ने का आह्वान किया।
मंत्री ने कहा कि पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे क्षेत्रों में समाज की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे अभियानों को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हुए स्थानीय स्तर की सकारात्मक पहलों को आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































