नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्रांडेड बोतलों का काला खेल! मिलावटी शराब के साथ पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ब्रांडेड बोतलों का काला खेल! मिलावटी शराब के साथ पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

मैकडॉवेल, रॉयल स्टैग, गोवा और इंपीरियल ब्लू के नाम पर चल रहा था मिलावट का खेल

सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले के कुम्दा बस्ती में आबकारी विभाग ने मिलावटी शराब बनाने और बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विभाग की कार्रवाई में आरोपी के घर से करीब 12 लीटर मिलावटी शराब, 2500 नकली ढक्कन, 200 नकली लेबल यानी रैपर और बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
आबकारी विभाग के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रप्रकाश राजवाड़े के रूप में हुई है। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी पहले सूरजपुर स्थित वि2देशी शराब दुकान में कर्मचारी के रूप में काम करता था। नौकरी छोड़ने के बाद वह कथित तौर पर ब्रांडेड शराब की खाली बोतलों का इस्तेमाल कर उनमें मिलावटी शराब भरकर बिक्री कर रहा था।
बताया गया कि आरोपी मैकडॉवेल नंबर वन, रॉयल स्टैग, गोवा और इंपीरियल ब्लू जैसे ब्रांडों की बोतलों में मिलावटी शराब भरकर उसे असली ब्रांड की शराब के रूप में बेचने का काम कर रहा था। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नकली ढक्कन और लेबल की बरामदगी से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। अब जांच के दौरान यह भी सामने आना बाकी है कि इस कथित मिलावट के खेल में आरोपी अकेला था या इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति अथवा नेटवर्क की भूमिका भी थी।
मिलावटी शराब का मामला केवल अवैध बिक्री तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि नकली ढक्कन, लेबल और बड़ी संख्या में खाली बोतलें आरोपी तक कैसे पहुंचीं और क्या इस पूरे मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now