नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिकायत पहुंची हेल्पलाइन तक, फिर हरकत में आया विभाग, रेत से भरे 5 ट्रैक्टर जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शिकायत पहुंची हेल्पलाइन तक, फिर हरकत में आया विभाग, रेत से भरे 5 ट्रैक्टर जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कोलबिर्रा क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई, जब्त वाहनों को कोटमी चौकी में रखा गया; वाहन मालिकों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN:- अवैध रेत परिवहन की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और ग्रामीणों के माध्यम से मिलने के बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कोलबिर्रा क्षेत्र से पांच ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। विभाग के अनुसार जांच के दौरान इन वाहनों को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया, जिसके बाद उन्हें मौके से जब्त कर लिया गया।
खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नियंत्रण के लिए जिले में निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कोलबिर्रा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की शिकायत विभाग को प्राप्त हुई। शिकायत मिलने के बाद खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान रेत परिवहन में लगे पांच ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया।
विभाग के मुताबिक जब्त किए गए सभी वाहनों को कोटमी चौकी में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह बात सामने आई है कि खनिज परिवहन से जुड़ी शिकायतों पर विभागीय स्तर पर जांच और कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच करते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इन्हीं निर्देशों के तहत संबंधित विभागों द्वारा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा विशेष रूप से अवैध खनन और परिवहन से संबंधित शिकायतों पर निगरानी रखते हुए नियमित जांच की जा रही है।
खनिज विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। शिकायतों की जांच के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में निरीक्षण और निगरानी की जा रही है, ताकि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर नियंत्रण रखा जा सके।
इस कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी श्री आदित्य मानकर तथा खनिज विभाग के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now