नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 12 हजार करोड़ से अधिक खर्च, अधोसंरचना विकास से नई रफ्तार पकड़ रहा छत्तीसगढ़ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

12 हजार करोड़ से अधिक खर्च, अधोसंरचना विकास से नई रफ्तार पकड़ रहा छत्तीसगढ़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर


विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव-2026 में उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले, शहरीकरण की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो रहा नया छत्तीसगढ़


रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में सड़क, परिवहन, कनेक्टिविटी, आवास, जलापूर्ति और सार्वजनिक परिवहन जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर राज्य सरकार द्वारा जोर दिया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि मजबूत अधोसंरचना आर्थिक विकास की बुनियाद है और राज्य सरकार इसे प्राथमिकता दे रही है। उनके अनुसार अधोसंरचना विकास पर अब तक 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।


   विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में रखी विकास की तस्वीर
नवा रायपुर में इकोनॉमिक टाइम्स ग्रुप द्वारा आयोजित ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव-2026’ के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए अधोसंरचना का विस्तार जरूरी है।
उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें, सुगम परिवहन और मजबूत कनेक्टिविटी से लोगों की आवाजाही आसान होने के साथ उद्योग, व्यापार और निवेश के लिए भी अनुकूल वातावरण तैयार होता है। श्री साव ने केंद्र सरकार के स्तर पर देश के अपेक्षाकृत पीछे रहे क्षेत्रों की विकास जरूरतों पर ध्यान दिए जाने का उल्लेख करते हुए पूर्वोत्तर राज्यों में कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का भी जिक्र किया।


           बढ़ते शहरीकरण के साथ बदल रही जरूरतें
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तेजी से शहरीकरण हो रहा है और शहरों की आबादी बढ़ने के साथ नागरिकों की आवश्यकताएं भी बदल रही हैं। ऐसे में शहरी सुविधाओं और अधोसंरचना का विकास केवल वर्तमान जरूरतों को देखकर नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सड़कों और परिवहन सुविधाओं का विस्तार कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है और इससे आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलती है। इसी दृष्टिकोण के साथ राज्य में अधोसंरचना विकास को आर्थिक प्रगति से जोड़कर काम किया जा रहा है।


               आधुनिक शहरी अधोसंरचना पर जोर
कॉन्क्लेव में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण शहरों की जरूरतों का स्वरूप बदल रहा है। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक शहरी अधोसंरचना विकसित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0, बेहतर जलापूर्ति और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा काम किया जा रहा है।


         विकास, निवेश और शहरीकरण पर हुआ मंथन
‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव-2026’ में राज्य के विकास, अधोसंरचना, शहरीकरण और निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में इकोनॉमिक टाइम्स के सीनियर एसोसिएट एडिटर श्री अर्पित गुप्ता, टीपीआरईसी (TPREC) के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संजय बांगा तथा अनिएक्स (Anniex) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री नीरव शाह भी मौजूद रहे।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now