1,986 स्थानों पर जले दीप, शहीदों की याद में रोशन हुआ बस्तर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बस्तर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
नक्सल हिंसा से प्रभावित गांवों से लेकर शहीद स्मारकों, सुरक्षा कैंपों और थानों तक पहुंची रोशनी, सात जिलों में शांति और सेवा का संकल्प
बस्तर ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के संकल्प के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर संभाग में विशेष ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे गांवों, शहीद स्मारकों, पुनर्वास केंद्रों, सुरक्षा कैंपों और पुलिस थानों सहित कुल 1,986 स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
कांकेर से लेकर सुकमा के कोंटा और कर्रेगुट्टा पहाड़ियों तक दीप जलाए गए। आयोजन का उद्देश्य लंबे समय तक नक्सल हिंसा का सामना कर चुके बस्तर के क्षेत्रों में शांति, सेवा, विकास और विश्वास का संदेश पहुंचाना बताया गया।

हिंसा के साक्षी रहे 107 गांवों में जली रोशनी
बस्तर सेवा संकल्प अभियान के तहत संभाग के 107 ऐसे गांवों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जहां पूर्व में बड़ी नक्सल घटनाएं हुई थीं और जवानों अथवा आम नागरिकों की जनहानि हुई थी। इनमें बीजापुर के 40, सुकमा के 31, दंतेवाड़ा के 11, नारायणपुर के 11, कांकेर के 9, कोंडागांव के 3 और बस्तर जिले के 2 गांव शामिल रहे।
इन गांवों में दीप जलाकर हिंसा की घटनाओं की स्मृति के साथ शांति और विकास की ओर आगे बढ़ते बस्तर का संदेश दिया गया।
पुनर्वास केंद्रों और शहीद स्मारकों पर भी दीप
बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में स्थापित 9 पुनर्वास केंद्रों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इनमें बीजापुर के 3 तथा सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर के एक-एक पुनर्वास केंद्र शामिल रहे।
वहीं शहीदों की स्मारक प्रतिमाओं और स्मृति स्थलों के समीप 177 स्थानों पर दीप जलाकर बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया गया। इनमें बीजापुर के 5, सुकमा के 12, दंतेवाड़ा के 13, नारायणपुर के 23, कांकेर के 82, कोंडागांव के 32 और बस्तर के 10 स्थान शामिल रहे।

सुरक्षा जवानों के सहयोगी स्थान भी हुए रोशन
अभियान के दौरान उन 147 स्थानों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जहां नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षा जवानों को सहयोग दिए जाने की बात सामने आई थी। इनमें बीजापुर के 31, सुकमा के 59, दंतेवाड़ा के 6, नारायणपुर के 27, कांकेर के 5, कोंडागांव के 16 और बस्तर के 3 स्थान शामिल रहे।
इसके साथ ही नक्सल उन्मूलन अभियान के उद्देश्य से स्थापित 393 सुरक्षा कैंपों में भी दीप जलाए गए। बीजापुर में 130, सुकमा में 91, दंतेवाड़ा में 38, नारायणपुर में 56, कांकेर में 55, कोंडागांव में 10 और बस्तर जिले में 13 सुरक्षा कैंप इस अभियान का हिस्सा बने।

122 पुलिस थानों में जला सेवा और सुरक्षा का दीप
बस्तर संभाग के 122 पुलिस थानों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। बीजापुर के 22, सुकमा के 19, दंतेवाड़ा के 12, नारायणपुर के 14, कांकेर के 25, कोंडागांव के 15 और बस्तर जिले के 15 थानों में दीप जलाए गए।
इन दीपों को बस्तर में शांति और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों और सुरक्षा जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया।
1,031 गांवों में पहुंची सेवा संकल्प की रोशनी
अभियान का सबसे व्यापक स्वरूप उन 1,031 गांवों में दिखाई दिया, जिन्हें पूर्व में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बताया गया था। इन गांवों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
इनमें बीजापुर के 593, दंतेवाड़ा के 192, नारायणपुर के 93, कांकेर के 85, सुकमा के 32, कोंडागांव के 22 और बस्तर जिले के 14 गांव शामिल रहे। इन गांवों में दीपों की रोशनी के माध्यम से शांति, विकास और नए दौर के स्वागत का संदेश दिया गया।

सात जिलों में एक साथ जली संकल्प की ज्योति
बस्तर संभाग के सातों जिलों में हुए आयोजन में बीजापुर में 824, दंतेवाड़ा में 273, कांकेर में 262, सुकमा में 245, नारायणपुर में 225, कोंडागांव में 99 और बस्तर जिले में 58 स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस प्रकार जिला-वार आंकड़ों के अनुसार कुल 1,986 स्थानों पर दीप जलाए गए।
बस्तर सेवा संकल्प अभियान के तहत जले ये दीप केवल रोशनी तक सीमित नहीं रहे, बल्कि इन्हें शहीदों के सम्मान, सुरक्षा जवानों के प्रति कृतज्ञता और नक्सल हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विश्वास एवं विकास के संकल्प के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया। जिन गांवों और इलाकों ने लंबे समय तक हिंसा और भय का दौर देखा, वहां दीपों की रोशनी के जरिए शांति और विकास के नए अध्याय की ओर बढ़ने का संदेश दिया गया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































