नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओजोन परत पृथ्वी का सुरक्षा कवच, संरक्षण के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओजोन परत पृथ्वी का सुरक्षा कवच, संरक्षण के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

ओजोन परत संरक्षण के लिए HTPS में जनजागरूकता कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर एचटीपीएस में जागरूकता कार्यक्रम, क्विज और नारा प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित


कोरबा ACGN:- हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस), कोरबा पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ओजोन परत के महत्व, इसके संरक्षण की आवश्यकता और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह ने ओजोन परत को पृथ्वी का प्राकृतिक सुरक्षा कवच बताया। उन्होंने कहा कि वायुमंडल में मौजूद ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों के बड़े हिस्से को रोककर पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है। ऐसे में ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों के उत्सर्जन को नियंत्रित करना और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है।


          पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक प्रयास पर जोर
अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितंबर को मनाया गया। एचटीपीएस में आयोजित कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, केएनबी राव, एके शाह और एसके नायर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पाली रसायनज्ञ श्री प्रदीप देवांगन ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ओजोन परत पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा इसके संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण पर इसके प्रभाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया।
शीतित ग्रह के लिए वैश्विक कार्रवाई’ बनी 2026 की थीम
वर्ष 2026 के लिए ओजोन परत संरक्षण दिवस की थीम ‘‘शीतित ग्रह के लिए वैश्विक कार्यवाही’’ (Global Action For a Cooler Planet) रखी गई है। इसी संदेश को केंद्र में रखते हुए एचटीपीएस में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
जागरूकता को सहभागिता से जोड़ते हुए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ओजोन परत संरक्षण विषय पर नारा प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत की सुरक्षा से जुड़े संदेशों को नारों के माध्यम से प्रस्तुत किया।


              विजयी प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
नारा प्रतियोगिता में विजेता रहे आलोक कुमार रात्रे, मनोज पटेल और सूर्य प्रकाश जायसवाल को कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को नियमित गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) श्री विकास उईके ने किया। आयोजन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now