जवाली में गूंजे विश्वकर्मा के जयकारे, भक्ति में सराबोर हुआ ठाकुर देव चौक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- दीपक पटेल
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा, वाहनों का पूजन और रात्रिकालीन भजन संध्या में 14 मानस मंडलियों ने दी प्रस्तुति
कोरबा ACGN:- वास्तुकला, शिल्पकला और निर्माण कौशल के आराध्य भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर ठाकुर देव चौक, जवाली में श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

पटेल परिवार ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
पूजा महोत्सव का आयोजन श्री अंजोर साय पटेल एवं श्रीमती पुनीता बाई पटेल परिवार द्वारा किया गया। आयोजक परिवार ने नियमानुसार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आयोजन की तैयारियां तीन दिन पूर्व से ही प्रारंभ कर दी गई थीं।
आयोजक परिवार के पुत्र गोपाल, महिपाल, देवेन्द्र एवं रूपेन्द्र ने आमंत्रण, पूजा सामग्री की व्यवस्था तथा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना सहित आयोजन से जुड़ी विभिन्न तैयारियों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भगवान विश्वकर्मा का पूजन
कार्यक्रम के दौरान प्रातःकाल वैदिक पूजा-अर्चना की शुभ बेला में महाराज श्री गौतम गुड्डू जी ने मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं का आह्वान किया। इसके बाद सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत स्थापना, पूजा-अर्चना और आरती सम्पन्न कराई गई।
इस अवसर पर पटेल परिवार के हित-मित्रों, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ ही परिवार द्वारा अपने सभी वाहनों की साफ-सफाई कर उनकी भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
प्रसाद और भंडारे में महिलाओं का विशेष सहयोग
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गई। प्रसाद निर्माण और आयोजन की व्यवस्था में परिवार की पूनम, पूजा, अवधा, धनेश्वरी, अंजू, प्रीति, दुल्हीकछरीहि एवं दुर्गेश नंदिनी का विशेष सहयोग रहा।
दिनभर श्रद्धालु भक्तगण और ग्रामवासी आयोजन स्थल पर पहुंचते रहे। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
14 मानस मंडलियों ने भजनों से बांधा समां
विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के अंतर्गत रात्रिकालीन भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें 14 मानस मंडलियों ने भगवान श्रीराम की कथा पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे नजर आए और आयोजन स्थल पर देर रात तक धार्मिक वातावरण बना रहा।
आयोजक परिवार की ओर से भजन प्रस्तुत करने वाली सभी मानस मंडलियों को श्रीफल एवं नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।
विसर्जन झांकी में उमड़ेगा ग्रामीणों का उत्साह
आयोजक परिवार के अनुसार आगामी दिवस भगवान विश्वकर्मा की विसर्जन झांकी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। झांकी सुबह से DJ की धुन के साथ प्रारंभ होकर शाम तक चलेगी। आयोजक परिवार ने ग्राम के सभी प्रमुखजनों सहित समस्त ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
विश्वकर्मा पूजा महोत्सव को भव्य रूप से सफल बनाने में नरेंद्र कुमार तान्डिया, मनोज, सुरीतलाल, कैलाश, अपजश, बाटू बईगा एवं रजनी साउण्ड का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































