ग्राम पंचायत सुरता में सजेगी ईश्वर काशीपुरी स्टार नाइट, भक्ति और संगीत से गूंजेगा छिवलहिया पारा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर
प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह माराबी होंगे मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुतियां
सूरजपुर ACGN:- जिले के रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत सुरता के छिवलहिया पारा में युवक गणेश पूजा समिति द्वारा 17 सितंबर 2026 को भव्य ईश्वर काशीपुरी स्टार नाइट, माता जागरण, भजन संध्या एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह से भरपूर इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है।

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक माननीय श्री भूलन सिंह माराबी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े, जनपद सदस्य श्रीमती इंजोरिया सिंह, सरपंच श्रीमती अनीता रामनंदन सिंह एवं उप सरपंच श्रीमती सुमित्रा राजवाड़े विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

इस कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में सिंगर ईश्वर काशीपुरी, गायिका तारा देवांगन और सिंगर संतलाल टंडन अपनी शानदार भजन एवं संगीत प्रस्तुतियां देंगे। इनके साथ कृष्ण और साथी म्यूजिक ग्रुप अपनी संगीत प्रस्तुति से कार्यक्रम में रंग जमाएगा।
इस कार्यक्रम के आयोजक युवक गणेश पूजा समिति, ग्राम पंचायत सुरता ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। समिति ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में सांस्कृतिक और मनोरंजन का बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास है।
इस कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए 7089673538 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































