बंजारी में हाथियों का दल पहुंचा, जान बचाने टावर पर चढ़े मजदूर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
सफाई के दौरान अचानक करीब पहुंचे हाथी, दहशत में मजदूरों ने टावर पर चढ़कर बचाई जान
कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत एतमानगर वन परिक्षेत्र के ग्राम बंजारी में टावर लाइन के नीचे साफ-सफाई का काम कर रहे मजदूर उस समय दहशत में आ गए, जब अचानक हाथियों का दल उनके पास पहुंच गया। हाथियों को नजदीक आता देख अपनी जान बचाने के लिए मजदूर टावर लाइन के टावर पर चढ़ गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम बंजारी में टावर लाइन के नीचे साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान हाथियों का दल वहां पहुंच गया और टावर लाइन के नीचे ही विचरण करने लगा। हाथियों को अपने बेहद करीब देखकर मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने तत्काल टावर पर चढ़कर खुद को हाथियों से सुरक्षित रखने का प्रयास किया।

मजदूरों के टावर पर चढ़ने के बाद भी हाथियों का दल काफी समय तक टावर लाइन के नीचे ही विचरण करता रहा। ऐसे में मजदूरों के लिए नीचे उतरना खतरे से खाली नहीं था। घटना की सूचना मिलने पर परिसर रक्षक बंजारी एवं हाथी मित्र दल तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर रखते हुए मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
हाथियों की मौजूदगी के कारण मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल की मौजूदगी से मजदूरों को आवश्यक सुरक्षा और मार्गदर्शन मिला। इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

ग्राम बंजारी की यह घटना एक बार फिर बताती है कि जंगल एवं हाथियों के विचरण क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। हाथियों की अचानक मौजूदगी किसी भी समय गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। ऐसे क्षेत्रों में काम शुरू करने से पहले हाथियों की गतिविधियों की जानकारी रखना और वन विभाग से समन्वय बनाए रखना बेहद जरूरी है।
वन क्षेत्र से लगे इलाकों में हाथियों की आवाजाही को देखते हुए ग्रामीणों और मजदूरों से भी सावधानी बरतने की अपील की जाती है, ताकि मानव और हाथी संघर्ष की किसी संभावित घटना को टाला जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































