नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीतामढ़ी में रेत के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सीतामढ़ी में रेत के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

हसदेव नदी में तड़के खनिज विभाग की दबिश, कई वाहन नदी में फंसे मिले तो कुछ छोड़कर भागे संचालक

कोरबा ACGN:- जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच खनिज विभाग ने सीतामढ़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे हसदेव नदी के सीतामढ़ी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान नदी से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए 9 वाहनों को जब्त किया गया।
बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन हसदेव नदी में ही फंसे हुए थे, जबकि कुछ वाहनों को मौके पर छोड़कर संबंधित लोग फरार हो गए। नदी में फंसे वाहनों को बाहर निकालने के लिए नगर पालिक निगम कोरबा की मदद ली गई, जिसके बाद सभी जब्त वाहनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया।
खनिज विभाग के अनुसार जब्त वाहनों को कोतवाली थाना कोरबा एवं खनिज जांच चौकी उरगा की अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित मामलों में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हसदेव नदी क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आने के बीच यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सवाल यह भी है कि यदि नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, तो इस गतिविधि पर पहले से प्रभावी निगरानी कितनी थी? कार्रवाई के बाद अब विभाग की जिम्मेदारी केवल वाहनों की जब्ती तक सीमित न रहकर अवैध कारोबार के पीछे सक्रिय लोगों की पहचान और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी होगी।
खनिज विभाग ने कहा है कि प्राकृतिक खनिज संसाधनों की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और शासन को होने वाली राजस्व क्षति को रोकना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। नियमों का उल्लंघन कर अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण करते पाए जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सीतामढ़ी में एक साथ 9 वाहनों की जब्ती से यह संकेत जरूर मिला है कि खनिज विभाग अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई को लेकर सक्रिय है। अब देखना यह होगा कि जब्त वाहनों के मामलों में आगे क्या वैधानिक कार्रवाई होती है और हसदेव नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध उत्खनन पर स्थायी रूप से कितना नियंत्रण स्थापित किया जा पाता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now