नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूलों के बाहर मनमानी पर शिकंजा, नाबालिग ड्राइविंग और ओवरलोड ऑटो पर कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्कूलों के बाहर मनमानी पर शिकंजा, नाबालिग ड्राइविंग और ओवरलोड ऑटो पर कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस सख्त, पालकों और ऑटो चालकों को दी दोबारा गलती न करने की चेतावनी

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में गुजराती पब्लिक स्कूल, देवेन्द्र नगर और द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, न्यू राजेन्द्र नगर के आसपास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान ऐसे मामले सामने आए, जहां नाबालिग बच्चे वाहन चलाते पाए गए। इसके अलावा ऑटो रिक्शा में निर्धारित क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाने के मामलों में भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने दोनों ही मामलों को बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर मानते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।


नाबालिगों के वाहन चलाने को लेकर पुलिस ने पालकों को भी सख्त संदेश दिया है। बच्चों को कम उम्र में वाहन सौंपना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क पर बच्चे और दूसरे राहगीरों की जान को भी खतरे में डाल सकता है। ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को बिना वैध अनुमति और निर्धारित उम्र के वाहन चलाने की अनुमति न दें।
इसी तरह स्कूली बच्चों को ऑटो में क्षमता से अधिक बैठाकर ले जाने की प्रवृत्ति पर भी यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। अधिक बच्चों को एक ही वाहन में बैठाने से दुर्घटना की स्थिति में खतरा कई गुना बढ़ सकता है। बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचाने की जल्दबाजी में सुरक्षा से समझौता करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।


यातायात पुलिस की टीम ने संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों से भी मुलाकात की और बच्चों तथा उनके पालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं सचेत करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से अपेक्षा की कि वह बच्चों और अभिभावकों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए।


कार्रवाई के बाद संबंधित पालकों और ऑटो चालकों को भी स्पष्ट हिदायत दी गई कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन न करें और ऐसी गलती की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने संकेत दिया है कि स्कूली क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
स्कूल जाने वाले बच्चे परिवार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि कुछ मिनट की सुविधा या जल्दबाजी के लिए उनकी सुरक्षा से समझौता क्यों किया जाए? यातायात पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंचाना और उन्हें सुरक्षित घर वापस लाना है।


पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों, क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले ऑटो तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now