केंद्री में पुलिस की बैठक, चाकू और अवैध शराब पर कसेगा शिकंजा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
चाकूबाजी, अवैध हथियार और शराब के खिलाफ सामुदायिक अभियान पर बनी सहमति, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा
रायपुर ACGN:- गांव में बढ़ती चाकूबाजी और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अब ग्रामीणों को भी अभियान का अहम हिस्सा बनाने की पहल की है। थाना अभनपुर क्षेत्र के ग्राम केंद्री में 11 सितंबर 2026 को पुलिस, पंचायत पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों और ग्रामीणों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं, अवैध हथियार रखने वाले लोगों और अवैध शराब के कारोबार को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण केवल पुलिस की कार्रवाई से संभव नहीं है, बल्कि ग्रामीणों की जागरूकता और सक्रिय सहयोग भी उतना ही जरूरी है। ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध रूप से चाकू अथवा अन्य हथियार होने की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। इसके साथ ही ऐसे हथियार स्वेच्छा से संबंधित थाने में जमा कराने के लिए ग्राम स्तर पर जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी पुलिस और ग्रामीणों के बीच स्पष्ट सहमति बनी। पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने ग्राम में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने तथा अवैध शराब का निर्माण, परिवहन या बिक्री करने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने की बात कही। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अपराध अथवा असामाजिक गतिविधियों की सूचना देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
बैठक में संदिग्ध और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने, पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय कायम करने तथा गांव में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने साफ किया कि अपराध की रोकथाम के लिए सामुदायिक पुलिसिंग और जन-जागरूकता को लगातार मजबूत किया जाएगा।

रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। केंद्री में हुई यह बैठक इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जहां पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर गांव को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में सहयोग का संकल्प लिया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्री अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री तुलसी राम लेकाम, थाना प्रभारी अभनपुर श्री सत्येंद्र सिंह श्याम, ग्राम पंचायत केंद्री के सरपंच श्री नेतराम साहू, उपसरपंच, पंचायत पदाधिकारी, समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































