नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , काम में ढिलाई पड़ी भारी! उप मुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

काम में ढिलाई पड़ी भारी! उप मुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

गुणवत्ता और समय-सीमा से समझौता नहीं, अब योजनाओं का असर कागज नहीं धरातल पर दिखाना होगा

दंतेवाड़ा ACGN:- विकास कार्यों में लेटलतीफी और योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्ती को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को अपनी कार्यशैली और कार्य संस्कृति में बदलाव लाते हुए परिणाम आधारित काम करने तथा विकास योजनाओं का वास्तविक असर धरातल पर दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दंतेवाड़ा में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में चारों विभागों के स्वीकृत, निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को तय समय-सीमा में काम पूरा करने के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।


लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने सड़कों, भवनों, पुल-पुलियों सहित अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी होगी। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों और परिसरों को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल रखने के निर्देश भी दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बन रहे आवासों को लेकर भी उप मुख्यमंत्री ने निर्माण की गति बढ़ाने को कहा। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास का लाभ मिल सके।


जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान पूर्ण हो चुकी योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर उनके संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं प्रगतिरत नल-जल योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों के लंबित बिलों का भुगतान करने तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जलापूर्ति योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
उप मुख्यमंत्री ने बरसात खत्म होते ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश केवल बैठक तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका असर काम की प्रगति में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता, सक्रियता और जवाबदेही के साथ निर्वहन करने को कहा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की सफलता केवल स्वीकृति या कागजी प्रगति से तय नहीं होगी, बल्कि आम नागरिक को उसका लाभ वास्तव में कितना मिला, यह सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में अब अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव लाकर परिणाम आधारित कार्य करना होगा।


समीक्षा बैठक में कलेक्टर देवेश ध्रुव, वनमंडलाधिकारी रामाकृष्ण रंगानाथा वाय., अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बस्तर संभागीय और दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now