नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हेलमेट का महत्व समझाया, 200 छात्राओं ने लिया सुरक्षित सफर का संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हेलमेट का महत्व समझाया, 200 छात्राओं ने लिया सुरक्षित सफर का संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

ओरिएंटल इंश्योरेंस के 80वें स्थापना दिवस पर यातायात जागरूकता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विजेताओं को बांटे गए हेलमेट

रायपुर ACGN:- यातायात नियमों की जानकारी केवल सड़क पर वाहन चलाने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि हर नागरिक के सुरक्षित जीवन से जुड़ी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, रीजनल ऑफिस रायपुर द्वारा अपने 80वें स्थापना दिवस के अवसर पर “सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक कदम” अभियान के तहत शासकीय दूधाधारी बजरंग स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी, रायपुर में यातायात जागरूकता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


       सड़क सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात रायपुर कमिश्नरेट की एसीपी ट्रैफिक श्रीमती सीमा अहिरवार उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की लगभग 200 छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान छात्राओं को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट की अनिवार्यता, सुरक्षित वाहन चालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।


            सवालों के जरिए परखी यातायात की समझ
कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य ज्ञान एवं यातायात जागरूकता प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दिए। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट वितरित किए गए।


       सुरक्षित व्यवहार ही दुर्घटनाओं से बचाव का आधार
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को “सुरक्षित व्यवहार, सुरक्षित सफर और सुरक्षित समाज” का संदेश दिया गया। आयोजकों ने युवाओं को यातायात नियमों को केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि अपनी दैनिक जिम्मेदारी मानकर अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाना भी रहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now