नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चाकूबाजों की शामत! 24 घंटे में 5 बदमाश गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चाकूबाजों की शामत! 24 घंटे में 5 बदमाश गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

सेंट्रल जोन में चाकूबाजों पर पुलिस का शिकंजा, गोलबाजार, गंज और मौदहापारा में सघन चेकिंग के दौरान धारदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के सेंट्रल जोन में चाकूबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने पुलिस ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की लगातार विजिबल पुलिसिंग और सघन चेकिंग के बीच बीते 24 घंटे में पांच ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में डीसीपी तारकेश्वर पटेल और अतिरिक्त डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। प्रशिक्षु डीएसपी अमित कोसमा के नेतृत्व में कोतवाली डिवीजन के गोलबाजार, गंज और मौदहापारा थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के साथ आपराधिक तत्वों की धरपकड़ की गई।


पुलिस के अनुसार 7 और 8 सितंबर 2026 को की गई कार्रवाई में आर्म्स एक्ट के पांच अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से स्टील और लोहे के धारदार चाकू बरामद हुए। सभी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गंज थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक पासवान की टीम ने नितेश सोनी उम्र 19 वर्ष को तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा। उसके कब्जे से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। इसी कार्रवाई में अशोक भाण्डेकर उम्र 40 वर्ष को नहरपारा आम रोड क्षेत्र में आत्मानंद स्कूल की दीवार के पीछे से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भी स्टील का धारदार चाकू मिला।
मौदहापारा थाना प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने धन्नू साहू उम्र 20 वर्ष को ताज चौक, मेकाहारा अस्पताल रोड से पकड़ा, जिसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। वहीं रविन्द्र साठे उम्र 40 वर्ष को मेकाहारा अस्पताल के एम्बुलेंस स्टैंड के पास से पकड़ा गया। उसके पास से भी लोहे का धारदार चाकू मिला।
तीसरे मामले में पुलिस ने मनोज यादव उम्र 34 वर्ष को मेकाहारा अस्पताल सुलभ के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि कार्रवाई केवल हथियार बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। अभियान के दौरान गुंडे-बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त समझाइश दी गई।
इसी क्रम में प्रशिक्षु डीएसपी अमित कोसमा ने थाना गोलबाजार में क्षेत्र के लिस्टेड गुंडा-बदमाशों को तलब कर उनकी वर्तमान गतिविधियों और आचरण का जायजा लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि सेंट्रल जोन में चाकू लेकर घूमने और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहने वाला है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now