नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बच्चे का जन्म, धरती को मिली हरियाली की सौगात – प्रोजेक्ट ग्रीन पालना के तहत माताओं को पौधों की भेंट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बच्चे का जन्म, धरती को मिली हरियाली की सौगात – प्रोजेक्ट ग्रीन पालना के तहत माताओं को पौधों की भेंट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Project-Green-Palana-Raipur-Environment-Campaign
रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

प्रोजेक्ट ग्रीन पालना के तहत 21 प्रसूताओं को 105 फलदार पौधे वितरित, अब तक 13,191 माताओं को मिल चुके 65,955 पौधे

रायपुर ACGN:- बच्चे के जन्म के साथ परिवार में खुशियां आती हैं, लेकिन रायपुर जिला प्रशासन की एक अनूठी पहल इस खुशी को प्रकृति से भी जोड़ रही है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट ग्रीन पालना’ के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव के बाद माताओं को पांच-पांच फलदार पौधे भेंट किए जा रहे हैं। पहल का संदेश साफ है कि जिस घर में नई जिंदगी दस्तक दे रही है, उसी के साथ धरती पर एक नई हरियाली भी जन्म ले।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसूताओं को पौधे वितरित किए गए।


आज एमसीएच कालीबाड़ी अस्पताल में 11 प्रसूताओं को 55 पौधे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में एक प्रसूता को पांच पौधे, कुरूद कुटेला में एक को पांच, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंगोराभाटा में एक को पांच, अभनपुर में तीन को 15, तिल्दा में तीन को 15 और उरला में एक प्रसूता को पांच पौधे भेंट किए गए। इस तरह एक ही दिन में कुल 21 प्रसूताओं को 105 फलदार पौधे प्रदान किए गए।
प्रशासन के अनुसार अभियान के तहत अब तक 13,191 माताओं को कुल 65,955 पौधे भेंट किए जा चुके हैं। इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे बांटना नहीं, बल्कि परिवारों को उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित करना भी है, ताकि समय के साथ ये पौधे पेड़ बनकर पर्यावरण को मजबूत करें।
‘प्रोजेक्ट ग्रीन पालना’ मातृत्व और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने वाली पहल के रूप में सामने आया है। नवजात शिशु के जीवन की शुरुआत के साथ परिवार को पौधे सौंपकर प्रशासन प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करने का प्रयास कर रहा है। यदि इन पौधों की नियमित देखभाल की जाए तो आने वाले वर्षों में यह छोटी-सी पहल हजारों परिवारों के आंगन और आसपास हरियाली का बड़ा आधार बन सकती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now