धरमगढ़ में व्यवसाय संघ ने पुलिस अधिकारी से की मुलाकात, ट्रैफिक और चोरी पर चर्चा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कालाहांडी, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
कालाहांडी :- श्रवण कुमार अग्रवाल
मुख्य मार्ग पर हादसे रोकने, चोरी पर अंकुश और शहर में CCTV निगरानी बढ़ाने की मांग
कालाहांडी/धरमगढ़। धरमगढ़ में चैंबर ऑफ कॉमर्स (व्यवसाय संघ) के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने पुलिस डीएसपी से मुलाकात कर शहर की यातायात व्यवस्था, चोरी की घटनाओं, मुख्य मार्ग पर होने वाले सड़क हादसों और CCTV निगरानी समेत विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
व्यवसाय संघ के सभापति बिद्याधर साहू, सेक्रेटरी अरुण तायल सहित वरिष्ठ सदस्य सुखलाल अग्रवाल, श्रवण कुमार अग्रवाल, हरेश अग्रवाल, सरोज साहू, प्रेस एवं सदस्य बैद्यनाथ बेहेरा ने पुलिस अधिकारी से मुलाकात कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर अपनी बातें रखीं। संघ की ओर से संबंधित मांगों को लेकर दावी पत्र भी सौंपा गया।

ट्रैफिक और चोरी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग
व्यवसाय संघ ने शहर में बढ़ती यातायात समस्याओं को नियंत्रित करने, मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही शहर में लगे CCTV कैमरों की नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारी उर्शिता उड़ेपु ने व्यवसाय संघ के सदस्यों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं संतोषजनक जवाब देते हुए पुलिस की ओर से आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुलाकात के बाद व्यवसाय संघ के सदस्यों ने पुलिस अधिकारी का आभार व्यक्त किया। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन शहर की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कदम उठाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































