नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समाज में सदैव सर्वोच्च स्थान पर रहे हैं गुरु, शिक्षक ही करते हैं नई पीढ़ी का निर्माण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समाज में सदैव सर्वोच्च स्थान पर रहे हैं गुरु, शिक्षक ही करते हैं नई पीढ़ी का निर्माण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
कालाहांडी :- श्रवण कुमार अग्रवाल

शिक्षक दिवस पर डेंग के सरकारी उच्च विद्यालय में गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने गुरु वंदना कर जताया आदर

बलांगीर ACGN:- गुरु का समाज में सदैव महत्वपूर्ण और सम्मानजनक स्थान रहा है। गुरु केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज को सही दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह बात सेवानिवृत्त शिक्षक रतन राणा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कही।
बलांगीर जिले के सैंतला ब्लॉक अंतर्गत सरकारी उन्नीत उच्च विद्यालय, डेंग में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक जुगल किशोर भोई ने की।
अपने संबोधन में सेवानिवृत्त शिक्षक रतन राणा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में नैतिक मूल्यों में गिरावट और अनुशासनहीनता चिंता का विषय है। ऐसे समय में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आदर्श शिक्षकों के नैतिक मूल्यों, विचारों और आदर्शों का अनुसरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


    विद्यार्थियों ने गुरु वंदना कर शिक्षकों का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना प्रस्तुत कर सेवानिवृत्त शिक्षक रतन राणा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट किए। इसके साथ ही पारंपरिक रूप से अक्षत, चंदन, सिंदूर और पुष्प अर्पित कर गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से गुरु के महत्व तथा समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक उनके जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं।
        शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में दिया सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राम नारायण दाश, कृपासिंधु मिश्रा, लिंगराज नंद, दीपक सेन धरुआ, समीर सेठी, वृंदावन भुए और हिमांशु शेखर बिस्वाल सहित शिक्षिकाओं गायत्री बारिक, तपस्विनी पटेल, कांती भोई, द्रौपदी भोई, शिवानी मल्लिक और ज्योत्स्ना झांकर तथा अविनाश भोई और अशोक नायक का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनरंजन परिड़ा ने किया, जबकि शिक्षक देवेश होता ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now