नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में गुरुजनों का सम्मान, 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से नवाजे गए – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में गुरुजनों का सम्मान, 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से नवाजे गए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

रामविचार नेताम बोले—शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, पूरी पीढ़ी के चरित्र और सोच का निर्माता

बलरामपुर, 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं कल्याण तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम रहे। समारोह में जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान और सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।


    शिक्षक ज्ञान के साथ संस्कार और अनुशासन भी देते हैं
मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि राष्ट्र के भविष्य निर्माण में गुरुजनों का योगदान अमूल्य है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ी के चरित्र और सोच का निर्माता होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों से भी जोड़ते हैं। वे बच्चों में स्वतंत्र सोच, रचनात्मकता और नई चीजें सीखने की जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जिले में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास विद्यालय और नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों का मार्गदर्शन इस प्रकार करना चाहिए कि वे आगे चलकर समाज के लिए प्रेरणा और मिसाल बन सकें।


             21 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान
समारोह में जिले के कुल 21 उत्कृष्ट शिक्षकों को ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्ञानदीप पुरस्कार से श्री श्याम सुंदर चौरगे, शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला कोरवापारा राजपुर, श्रीमती नीलीमा एक्का, शिक्षिका शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डौरा तथा श्री जवाहर लाल पैकरा, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिरई, शंकरगढ़ को सम्मानित किया गया।
वहीं जिले के विभिन्न विकासखंडों के 18 शिक्षकों को शिक्षादूत पुरस्कार प्रदान कर उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now