खाली पदों पर सरकार की नजर, भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
मुख्य सचिव ने विभागवार रिक्त पदों, भर्ती परीक्षाओं और नियुक्तियों की समीक्षा की, 2027 की भर्ती योजना पर भी मंथन
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के रिक्त पदों को भरने और भर्ती प्रक्रिया को गति देने की दिशा में सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने 3 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के भारसाधक सचिवों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागवार स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की मौजूदा स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल यानी व्यापमं के माध्यम से आयोजित की जा रही भर्ती परीक्षाओं और विभागों की ओर से भेजे गए इंडेंट यानी भर्ती मांग पत्रों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए वित्त विभाग से कितने पदों को सहमति मिल चुकी है और पूर्व में विज्ञापित पदों पर अब तक कितनी नियुक्तियां की जा चुकी हैं।
बैठक में आने वाले वर्ष 2027 के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संभावित रूप से अधिसूचित किए जाने वाले पदों को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही सभी विभागों में भर्ती नियमों को अद्यतन करने की स्थिति की समीक्षा की गई, ताकि भविष्य की भर्ती प्रक्रिया में नियमों को लेकर किसी तरह की बाधा न आए।
सरकार का जोर अब विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों की स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यकतानुसार भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर दिखाई दे रहा है। बैठक का उद्देश्य केवल रिक्त पदों की संख्या जानना नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया, वित्तीय स्वीकृति, भर्ती नियम और नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया को एक निर्धारित दिशा में आगे बढ़ाना रहा।
इस उच्च स्तरीय बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋर्चा शर्मा, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री एवं खनिज विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, परिवहन विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और छत्तीसगढ़ चयन मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि इस समीक्षा बैठक के बाद विभागवार रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया कितनी तेजी से जमीन पर उतरती है। खासकर रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं की नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार द्वारा चिन्हित रिक्त पदों में से कितने पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी होता है और नियुक्ति की प्रक्रिया कब तक पूरी होती है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































