नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , योजनाओं की रफ्तार पर कलेक्टर की सख्ती, पंचायत से शहर तक समीक्षा बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

योजनाओं की रफ्तार पर कलेक्टर की सख्ती, पंचायत से शहर तक समीक्षा बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

छात्रवृत्ति, आवास, मनरेगा और पेंशन से लेकर नगरीय योजनाओं तक कलेक्टर ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

रायपुर ACGN:- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिवासी विकास और समाज कल्याण विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने और लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।


पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों और मानव दिवस सृजन की स्थिति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिक से अधिक लोगों को रोजगार का लाभ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, महतारी सदन और लखपति दीदी योजना की प्रगति भी जानी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों की लंबित किश्तों का भुगतान जल्द करने तथा किचन गार्डन और किचन शेड के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।


आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा में वर्ष 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अधिकतम विद्यार्थियों का पंजीयन और समय पर आवेदन सुनिश्चित करने को कहा गया। छात्रवृत्ति के प्रकरणों का संस्था स्तर पर निर्धारित समय-सीमा में परीक्षण और स्वीकृति पूरी करने के निर्देश दिए गए। छात्रावासों में प्रवेश की स्थिति की समीक्षा करते हुए रिक्त सीटों पर शीघ्र प्रवेश दिलाने को कहा गया। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण और विभागीय भवन निर्माण के कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया गया।


समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पेंशन भुगतान की जानकारी ली और सभी पेंशनधारियों की आधार सीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में नगर पालिका निगम के सभी जोन कमिश्नरों और नगर पालिकाओं के सीएमओ की समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण और समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।


कलेक्टर ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों की भी समीक्षा की तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन और जलप्रदाय योजना के कार्यों की भी समीक्षा की गई। पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने तथा नगरीय निकायों में राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, नगर निगम बिरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा सहित जिला एवं निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


दोनों बैठकों में कलेक्टर का मुख्य जोर यही रहा कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की गति केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि पात्र हितग्राहियों को समय पर इसका वास्तविक लाभ मिले और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण हो।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now