नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संकट में सहारा बनी पालिका, 4 परिवारों को श्रद्धांजलि राशि; 20 हजार की मदद का स्वीकृति पत्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संकट में सहारा बनी पालिका, 4 परिवारों को श्रद्धांजलि राशि; 20 हजार की मदद का स्वीकृति पत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

  कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

परिवार के मुखिया की मौत से आर्थिक संकट झेल रहे गरीब परिवारों को मिलेगी सहायता, पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने सौंपे स्वीकृति पत्र

कोरबा ACGN:- नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की ओर से जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से श्रद्धांजलि राशि एवं सहायता राशि से संबंधित स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों के लिए यह पहल मुश्किल समय में राहत का जरिया बनकर सामने आई है।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 4 हितग्राहियों को श्रद्धांजलि राशि प्रदान की गई। वहीं परिवार के मुखिया की मृत्यु होने और मृतक की आयु 60 वर्ष से कम होने की स्थिति में पात्र गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए लगभग 20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान हितग्राहियों को बताया गया कि सहायता राशि से संबंधित स्वीकृति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और लगभग एक माह के बाद स्वीकृत राशि उनके बैंक खातों में जमा किए जाने की प्रक्रिया है।


परिवार के कमाऊ सदस्य की असमय मृत्यु के बाद अचानक सामने आने वाला आर्थिक संकट गरीब परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में शासन की सहायता योजनाओं का लाभ मिलना परिवार के लिए आर्थिक राहत के साथ मानसिक संबल भी देता है।
सहायता राशि की स्वीकृति मिलने पर हितग्राहियों और उनके परिजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक परेशानी के दौर में मिलने वाली यह सहायता परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगी।


नगर पालिका की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को यह भरोसा भी मिला है कि कठिन परिस्थितियों में प्रशासनिक एवं स्थानीय निकाय स्तर पर मिलने वाली सहायता उनके लिए सहारा बन सकती है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now