नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मां के नाम पौधा, कॉलोनियों में हरियाली का वादा! अंबिकापुर से गृह निर्माण मंडल ने शुरू किया अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मां के नाम पौधा, कॉलोनियों में हरियाली का वादा! अंबिकापुर से गृह निर्माण मंडल ने शुरू किया अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा/अंबिकापुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू,

सरगवां के अटल विहार में मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, बाउंड्रीवाल और ओपन जिम का लोकार्पण

सरगुजा ACGN:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने अंबिकापुर से आवासीय योजनाओं में अभियान की शुरुआत की। सरगवां स्थित अटल विहार आवासीय योजना में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में पौधरोपण के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल पौधा लगाने का अभियान नहीं है, बल्कि यह मातृशक्ति के सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भावनात्मक संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुए इस अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक रूप देना सभी की जिम्मेदारी है।


मंत्री ने लोगों से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसे केवल रोपने तक सीमित न रखते हुए वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी अभियान की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी, जब लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर बड़े वृक्ष बनें और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दें।

उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश में सवा सात करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। मंत्री ने सरगवां की अटल विहार कॉलोनी में बाउंड्रीवाल की लंबे समय से की जा रही मांग का उल्लेख करते हुए कहा कि गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष की पहल से बाउंड्रीवाल का निर्माण पूरा हुआ है, जिसका लोकार्पण भी किया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष इसी अभियान के तहत यहां लगाए गए पौधों को कॉलोनीवासियों ने संरक्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप कई पौधे अब वृक्ष का रूप ले चुके हैं।


      अब दूसरी आवासीय योजनाओं में भी चलेगा अभियान
गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को केवल अंबिकापुर के एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाएगा। मंडल की अन्य आवासीय योजनाओं और कॉलोनियों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार को अपनी मां के सम्मान में पौधा लगाने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंडल का उद्देश्य आवासीय कॉलोनियों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ उन्हें स्वच्छ, सुंदर, हरित और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।
9.70 एकड़ में 251 भवन, विकास कार्यों पर करोड़ों की लागत
सरगवां स्थित अटल विहार योजना में गृह निर्माण मंडल द्वारा 9.70 एकड़ भूमि पर लगभग 3859.22 लाख रुपये की लागत से कुल 251 भवनों का निर्माण एवं विकास कराया गया है। इनमें 14 HIG, 12 Sr. MIG, 40 Jr. MIG, 63 LIG और 122 EWS भवन शामिल हैं।
योजना के तहत बाउंड्रीवाल, डब्ल्यूएमएम सड़क सहित शेष निर्माण एवं विकास कार्य भी पूर्ण किए गए हैं। बाउंड्रीवाल और अन्य सुविधाओं के लोकार्पण से कॉलोनीवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवासीय वातावरण के साथ मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।


      नन्हे कलाकारों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
कार्यक्रम में अटल विहार कॉलोनी के नन्हे बच्चों ने वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के भावनात्मक संदेश को भी प्रभावी ढंग से सामने रखा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने की। इस दौरान अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, नगर निगम अंबिकापुर के सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया, भारत सिंह सिसोदिया, अखिलेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, गृह निर्माण मंडल के अधिकारी एवं कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को अधिक से अधिक जनभागीदारी से आगे बढ़ाने तथा पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।               7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now