नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , त्योहार से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 बदमाशों की परेड – अब जरा भी हुड़दंग पड़ेगा भारी! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

त्योहार से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 बदमाशों की परेड – अब जरा भी हुड़दंग पड़ेगा भारी!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

जन्माष्टमी और गणेश उत्सव से पहले पुलिस का सख्त संदेश, आदतन अपराधियों और निगरानी बदमाशों पर रहेगी पैनी नजर

कोरबा ACGN:- आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी, गणेश पूजन और विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने जिलेभर में विशेष चेकिंग, निगरानी और समझाइश अभियान शुरू किया है। त्योहारों के दौरान किसी तरह का विवाद, हुड़दंग या आपराधिक घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने पहले से ही ऐसे लोगों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है, जिनका पूर्व में गंभीर अपराधों अथवा विवादों से संबंध रहा है।


कोरबा पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 से 15 अगस्त 2026 तक चाकूबाजी, धारदार हथियार से संबंधित अपराध, हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर अपराधों में जेल जा चुके आरोपियों की थाना एवं चौकीवार जानकारी संकलित कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की निगरानी की गई। इसके साथ ही ऐसे आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और अड्डेबाजों को भी चिन्हित किया गया, जिनसे त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो सकती है।

अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग थाना एवं चौकी क्षेत्रों से करीब 200 व्यक्तियों को थाना-चौकी बुलाकर समझाइश दी गई और उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई। वहीं कोरबा पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगभग 50 व्यक्तियों को उपस्थित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले द्वारा कड़ी एवं स्पष्ट समझाइश दी गई।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने उपस्थित लोगों को स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी पर्व के दौरान कायदे से रहें, कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग, शांति भंग अथवा आपराधिक गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने का प्रयास किया गया तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस की नजर खास तौर पर चाकूबाजी और धारदार हथियारों के प्रदर्शन, मारपीट, उपद्रव तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रहेगी। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों को यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो परिस्थितियों के अनुसार उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।


त्योहारों को देखते हुए जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का प्रयास है कि किसी घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय संभावित विवाद या अपराध को पहले ही रोक दिया जाए।


कोरबा पुलिस का यह अभियान केवल बदमाशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पूरे जिले में भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल कायम रखना है, ताकि श्रद्धालु जन्माष्टमी और गणेश उत्सव को बिना किसी परेशानी के मना सकें। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध अथवा अप्रिय गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।


सजग कोरबा–सतर्क कोरबा के संदेश के साथ पुलिस ने साफ कर दिया है कि धार्मिक उत्सव की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों के लिए इस बार पहले से ही निगरानी और कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now