नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छह हजार छात्रों के बीच गूंजा उत्सव, मां माणिकेश्वरी विश्वविद्यालय का छठा प्रतिष्ठा दिवस बना यादगार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छह हजार छात्रों के बीच गूंजा उत्सव, मां माणिकेश्वरी विश्वविद्यालय का छठा प्रतिष्ठा दिवस बना यादगार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भवानीपटना/केसिंगा, कालाहांडी, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- विनोद कुमार जैन

सांसद मालविका सिंह देव सहित विधायक, पूर्व जिलापाल, जिलापाल और कुलपति की रही गरिमामयी मौजूदगी

कालाहांडी ACGN:- कालाहांडी जिला मुख्यालय भवानीपटना स्थित मां माणिकेश्वरी विश्वविद्यालय का छठा प्रतिष्ठा दिवस हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। समारोह में करीब 6000 छात्र-छात्राओं की मौजूदगी ने विश्वविद्यालय परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया।
प्रतिष्ठा दिवस को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए बैठने, भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुव्यवस्थित रूप से की गई थीं।


        सांसद मालविका सिंह देव बनीं मुख्य अतिथि
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कालाहांडी की सांसद श्रीमती मालविका सिंह देव उपस्थित रहीं। वहीं सम्मानित अतिथियों के रूप में पूर्व जिलापाल श्री अशोक डलवाइ, जूनागढ़ विधायक कैप्टन दिव्य शंकर मिश्रा तथा विश्वविद्यालय के कुलपति श्री पवन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके साथ ही कालाहांडी जिलापाल श्री सचिन पवार एवं नुआपाड़ा जिले के जिलापाल भी समारोह में उपस्थित रहे।
                  छात्रों का उत्साह बना आकर्षण
छठे प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हजारों विद्यार्थियों की उपस्थिति ने समारोह को भव्य रूप प्रदान किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों और छात्र-छात्राओं के लिए भोजन एवं बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई। आयोजन की सुव्यवस्था और परिसर की आकर्षक सजावट ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।


मां माणिकेश्वरी विश्वविद्यालय का छठा प्रतिष्ठा दिवस शिक्षा, युवा ऊर्जा और उत्सव के संगम के रूप में सामने आया और विश्वविद्यालय परिवार के लिए एक यादगार अवसर बन गया।

प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’  हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now