60 किलो गांजा, 40 लाख की खेप और एक कार! जशपुर में अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जशपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय जशपुर
‘ऑपरेशन आघात’ में बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से उत्तर प्रदेश गांजा ले जाने की तैयारी नाकाम; वैन्यू कार समेत करीब 40 लाख की संपत्ति जब्त
जशपुर ACGN:- नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बागबहार क्षेत्र में पुलिस ने करीब 60 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये तथा वाहन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इस तरह मामले में कुल लगभग 40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी समस्तीपुर, बिहार तथा वर्तमान निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक में घेराबंदी
पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच थाना बागबहार पुलिस को जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम एवं विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से एक वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 में भारी मात्रा में गांजा परिवहन किया जा रहा है।
सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई। पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में थाना बागबहार पुलिस ने तत्काल संभावित मार्गों पर नाकाबंदी एवं घेराबंदी शुरू की।
इसी दौरान गांधी चौक बागबहार के पास संदिग्ध वैन्यू कार पुलिस के सामने पहुंची। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम विकास चौधरी बताया।
डिक्की में मिले 60 पैकेट, खुला गांजा तस्करी का राज
पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में वाहन की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में प्लास्टिक टेप से लिपटे हुए 60 पैकेट मिले।
पुलिस के अनुसार पैकेटों को खोलकर जांच करने पर उनमें करीब 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। इसके बाद गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक पहुंचनी थी गांजे की खेप
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड विवेचना कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को गांजा किस व्यक्ति से प्राप्त हुआ था और उत्तर प्रदेश में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। इसके अलावा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी विकास चौधरी के विरुद्ध थाना बागबहार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
लगभग 40 लाख रुपये की जब्ती
इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 60 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये, तथा तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये, जब्त की है।
कुल जब्ती की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।
‘ऑपरेशन आघात’ के तहत नशे के नेटवर्क पर नजर
जशपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य केवल नशे की खेप पकड़ना नहीं, बल्कि उसके स्रोत से लेकर अंतिम गंतव्य तक जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाना है।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने दिया सख्त संदेश
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुखबिर तंत्र को मजबूत एवं सक्रिय किया है तथा तकनीकी संसाधनों के माध्यम से नशे के सौदागरों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि थाना बागबहार क्षेत्र में पुलिस ने करीब 60 किलो अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल, डीएसपी जशपुर शुभम तिवारी, थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक ललित कुमार यादव, प्रधान आरक्षक लव चौहान, आरक्षक अजय खेस, आरक्षक पवन पैंकरा तथा जशपुर पुलिस की साइबर/टेक्निकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711,9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































