नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘ऑपरेशन विश्वास’ का वार, 82 वारंटी गिरफ्तार; नशे के कारोबार पर भी पुलिस का शिकंजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘ऑपरेशन विश्वास’ का वार, 82 वारंटी गिरफ्तार; नशे के कारोबार पर भी पुलिस का शिकंजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

उत्तर, पश्चिम और मध्य जोन में एक सप्ताह चला बड़ा अभियान, 60.339 किलो गांजा, 1,590 नशीली टेबलेट, 10.59 ग्राम हेरोइन और 20 चाकू बरामद

रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 24 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक चले अभियान में रायपुर के उत्तर, पश्चिम एवं मध्य जोन में पुलिस ने फरार वारंटियों, अवैध शराब, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।


एक सप्ताह की कार्रवाई में पुलिस ने 82 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं आबकारी एक्ट के तहत 167 प्रकरणों में 167 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट के तहत 20 प्रकरण दर्ज करते हुए 20 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और उनके कब्जे से 20 चाकू एवं धारदार हथियार बरामद किए गए।


पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान जब्त की गई विभिन्न सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 17 लाख 30 हजार रुपये है।
नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
‘ऑपरेशन विश्वास’ के दौरान अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई तेज रखी। तीनों जोन में कार्रवाई करते हुए कुल 273 पव्वा देशी शराब, 60.339 किलोग्राम गांजा, 1,590 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और 10.59 ग्राम हेरोइन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।


पश्चिम जोन की कार्रवाई में 60.339 किलोग्राम गांजा, 1,590 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, 10.59 ग्राम हेरोइन, 03 मोबाइल फोन और 01 स्कॉर्पियो वाहन सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।
उत्तर जोन में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 15 पव्वा एवं 133 पव्वा देशी शराब तथा नगदी रकम जब्त की गई। वहीं मध्य जोन में 15 पव्वा देशी शराब, कुल 2.700 लीटर बरामद की गई।


20 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, 20 हथियार बरामद
सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमने और आमजन में भय का वातावरण पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्ती दिखाई।
तीनों जोन में आर्म्स एक्ट के तहत 20 प्रकरणों में 20 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 20 चाकू एवं धारदार हथियार बरामद किए गए।
इनमें उत्तर जोन से 02 चाकू, पश्चिम जोन से 12 चाकू/धारदार हथियार तथा मध्य जोन से 06 चाकू बरामद किए गए।


            82 स्थायी वारंटी पुलिस की गिरफ्त में
अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ भी अभियान का प्रमुख हिस्सा रही। एक सप्ताह के दौरान 82 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों में लगातार पतासाजी और अभियान चलाया गया।


           गुंडा और निगरानी बदमाशों की भी हुई चेकिंग
रायपुर पुलिस ने आदतन अपराधियों, गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी। उत्तर जोन में 62 गुंडा बदमाशों और 32 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।
पश्चिम जोन सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों की लगातार चेकिंग करते हुए उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।


           प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी सैकड़ों कार्रवाई
अभियान के दौरान धारा 170 बीएनएस के तहत 203 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। वहीं धारा 126/135 बीएनएस के तहत 211 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार इन कार्रवाइयों का उद्देश्य अपराध की संभावनाओं पर समय रहते अंकुश लगाना और क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना है।


            अपराधियों पर कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब एवं मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमने वालों तथा आमजन के बीच भय का वातावरण निर्मित करने वालों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तथा आदतन अपराधियों, गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग लगातार जारी रखी जाएगी।
‘ऑपरेशन विश्वास’ के जरिए रायपुर पुलिस का संदेश साफ है, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’  हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।  7647981711,9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now