नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , FIR के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, राहुल गांधी के समर्थन में कोरबा में सत्याग्रह मार्च – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

FIR के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, राहुल गांधी के समर्थन में कोरबा में सत्याग्रह मार्च

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

जिला कांग्रेस कार्यालय से टीपी नगर चौक तक निकला मार्च, जयसिंह अग्रवाल, नोबेल वर्मा और विधायक फूलसिंह राठिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

कोरबा ACGN:- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा सोमवार को सत्याग्रह मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ यह मार्च टीपी नगर चौक तक पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एफआईआर के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

सत्याग्रह मार्च में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा एवं रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर को लेकर सवाल उठाते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताया और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय उठाए गए सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।



           मुकेश राठौर बोले- देशभर में हो रहा सत्याग्रह
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में देशभर के जिला मुख्यालयों में सत्याग्रह मार्च आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोरबा में भी कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।

      मनोज चौहान ने FIR को बताया दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दलितों के अपमान का मुद्दा उठाया था और कांग्रेस की मांग थी कि संबंधित मामले में दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
मनोज चौहान ने उत्तराखंड के हल्द्वानी मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी, उनके बजाय राहुल गांधी के खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कार्रवाई को दलितों के सम्मान और लोकतांत्रिक आवाज से जुड़े गंभीर विषय के रूप में देखती है।

कृपाराम साहू ने कहा, दोषियों पर कार्रवाई तक जारी रहेगी लड़ाई

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के लिए जिम्मेदार भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जनहित के मुद्दों को उठाते रहने का आह्वान किया।

नारायण कुर्रे ने कहा- दलित सम्मान और संविधान का सवाल
पार्षद एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण स्थल को गंगाजल से शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस सवाल उठा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। कांग्रेस इसे दलितों के सम्मान और संविधान के लिए उठाई जा रही आवाज को दबाने की कार्रवाई मानती है।



                    टीपी नगर चौक तक गूंजे नारे
जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ सत्याग्रह मार्च टीपी नगर चौक तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध किया। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव बी.एन. सिंह, प्रदेश पदाधिकारी श्याम सुंदर सोनी, रेखा त्रिपाठी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, जिला कांग्रेस पदाधिकारी आनंद पालीवाल, दुष्यंत शर्मा, संतोष यादव, संतोष देवांगन, आंगन बाई, सोनू अग्रवाल, रमेश वर्मा, सुखविंदर सिंह, संगीता श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, गोरेलाल यादव, असरफ मेमन, भोला गोस्वामी, पालुराम साहू, जवाहर निर्मलकर, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, पार्षद बद्री किरण, अनुज जायसवाल, पूर्व पार्षद अंतराम प्रजापति, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, अमित पन्ना, सिकंदर मेमन, अनवर रजा, मुन्ना खान, चलेश्वर सिंह, कुंजबिहारी साहू, जीतेन्द्र कुर्रे, हरविंदर सिंह, रवि टोप्पो, अनिल सिंह, सजीदा बेगम, मीरा सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और सामाजिक सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।



प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’  हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।       7647981711,9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now