नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तिवरागुड़ी में नई धान मंडी शुरू, किसानों की वर्षों पुरानी आस हुई पूरी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तिवरागुड़ी में नई धान मंडी शुरू, किसानों की वर्षों पुरानी आस हुई पूरी

<p>सूरजपुर, छत्तीसगढ़ By ACGN – 7647981711, 9303948009संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर मंडी शुरू होने से…</p>
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

मंडी शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत, उपज बेचने के लिए अब नहीं तय करनी पड़ेगी लंबी दूरी – भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता और उपाध्यक्ष गणेश्वर ने विधायक भूलन सिंह मरावी का जताया आभार

सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम तिवरागुड़ी/रामतीर्थ क्षेत्र के किसानों के लिए नई धान मंडी का संचालन शुरू होना बड़ी सौगात माना जा रहा है। मंडी के नए रूप में संचालन शुरू होने से क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे किसानों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है।
तिवरागुड़ी और आसपास के गांवों के किसानों को अपनी धान की उपज बेचने के लिए दूर स्थित मंडियों तक जाना पड़ता था। नई धान मंडी के संचालन से अब किसानों को स्थानीय स्तर पर ही अपनी उपज विक्रय करने की सुविधा मिल सकेगी। इससे किसानों के समय और परिवहन खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।
नई धान मंडी शुरू होने पर भाजयुमो मंडल रामानुजनगर के मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता एवं मंडल उपाध्यक्ष गणेश्वर  ने प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि तिवरागुड़ी में नई धान मंडी का संचालन शुरू होना क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लंबे समय से किसान स्थानीय स्तर पर धान विक्रय की सुविधा की आवश्यकता महसूस कर रहे थे। मंडी शुरू होने से अब किसानों को अपनी मेहनत से तैयार की गई उपज बेचने के लिए अनावश्यक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता  ने कहा कि किसानों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तिवरागुड़ी में धान मंडी का संचालन शुरू होना किसानों के हित में स्वागत योग्य कदम है। स्थानीय स्तर पर मंडी की सुविधा मिलने से किसानों को धान विक्रय के दौरान होने वाली परेशानियों में कमी आएगी और उनका समय एवं परिवहन खर्च भी बचेगा।
भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष गणेश्वर कि कृषि क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण परिवारों के लिए धान की बिक्री महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में क्षेत्र में मंडी की सुविधा उपलब्ध होना न केवल किसानों को राहत देगा, बल्कि स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।
संजीव गुप्ता एवं गणेश्वर  ने तिवरागुड़ी में नई धान मंडी के संचालन के लिए प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी जी का धन्यवाद एवं हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंडी में किसानों को सुचारु एवं सुविधाजनक रूप से धान विक्रय की व्यवस्था मिलेगी।
नई धान मंडी शुरू होने से तिवरागुड़ी/रामतीर्थ क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। किसानों को उम्मीद है कि स्थानीय स्तर पर मंडी की सुविधा उनके लिए धान विक्रय की प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सहज और सुविधाजनक बनाएगी।

प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’  हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।     7647981711,9303938009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now