नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नई शिक्षा नीति से रूबरू हुए नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नई शिक्षा नीति से रूबरू हुए नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- कोरबा

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए एनईपी-2020 पर इंडक्शन कार्यक्रम, पाठ्यक्रमों और महाविद्यालयीन गतिविधियों की दी गई विस्तृत जानकारी

कोरबा ACGN:- स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 पर इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीए, बीएससी एवं बीकॉम के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एन. कंवर ने की।
महाविद्यालय की एनईपी नोडल अधिकारी डॉ. डेजी कुजूर, सहायक प्राध्यापक हिन्दी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं एनईपी-2020 की संक्षिप्त जानकारी दी। मुख्य वक्ता कोरबा जिले के एनईपी मास्टर ट्रेनर डॉ. संदीप शुक्ला, सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधानों एवं इसके उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. एल.एन. कंवर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए महाविद्यालय के नियमों एवं अनुशासन का पालन करने तथा महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।


         विद्यार्थियों को पाठ्यक्रमों की दी गई जानकारी
सहायक प्राध्यापक पूजा सिंह एवं दिव्या पटेल ने महाविद्यालय में एनईपी-2020 के अनुरूप संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। प्रथम सेमेस्टर में कला संकाय के अंतर्गत डीएससी एवं जीई में राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य एवं भूगोल के पाठ्यक्रम संचालित हैं। वाणिज्य संकाय में वाणिज्य से संबंधित विषय तथा विज्ञान संकाय में रसायन शास्त्र, गणित, कंप्यूटर साइंस एवं भौतिक शास्त्र के पाठ्यक्रम संचालित हैं।
इसके अलावा एईसी के अंतर्गत पर्यावरण अध्ययन, हिन्दी भाषा एवं अंग्रेजी भाषा के पाठ्यक्रम सेमेस्टर के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं।
महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याताओं ने भी विद्यार्थियों को अपने-अपने विषयों से संबंधित डीएससी, जीई, एईसी एवं वीएसी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान शैलेश माहेश्वरी, आशिया खान, पूनम साहू, मानस सकरवार, मधु यादव, मधुसुदन मुकूल, सुदीप्ता कुंडू एवं नूपिता सेन सहित संबंधित विषयों के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।


           अनुशासन और नियमित कक्षा पर दिया जोर
कार्यक्रम के अंत में एनईपी नोडल अधिकारी डॉ. डेजी कुजूर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कंप्यूटर साइंस की अतिथि व्याख्याता नूपिता सेन ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की समझ के साथ नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए यह इंडक्शन कार्यक्रम उच्च शिक्षा की नई व्यवस्था, पाठ्यक्रमों और महाविद्यालयीन गतिविधियों से परिचित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें:              स्थानीय समस्या, शिकायत या जनहित की खबर हमें भेजें।
7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now